22 w - Translate

आज देहरादून में माननीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी द्वारा दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के उद्घाटन के ऐतिहासिक अवसर पर उपस्थित रहना मेरे लिए अत्यंत गौरवपूर्ण क्षण रहा। इस महत्त्वपूर्ण परियोजना के लिए मैं आदरणीय प्रधानमंत्री जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। इस अवसर पर आयोजित भव्य रोड शो और जनसमूह का उत्साह इस बात का प्रमाण है कि यह कॉरिडोर केवल एक सड़क नहीं, बल्कि क्षेत्र के समग्र विकास का सशक्त माध्यम बनने जा रहा है।
213 किलोमीटर लंबा यह अत्याधुनिक, छह लेन और एक्सेस कंट्रोल्ड कॉरिडोर न केवल दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखण्ड के बीच संपर्क को सुदृढ़ करेगा, बल्कि यात्रा को अधिक सुरक्षित, तेज और सुगम बनाएगा। यह परियोजना पर्यटन, व्यापार और रोजगार के नए अवसर सृजित करते हुए क्षेत्रीय आर्थिक प्रगति को नई दिशा देगी। आधुनिक तकनीक और पर्यावरणीय संतुलन के साथ विकसित यह कॉरिडोर ‘नए भारत’ के उन्नत बुनियादी ढांचे और बेहतर जीवन गुणवत्ता के संकल्प का सशक्त प्रतीक है।
#delhidehradunexpressway #pragatikahighway #dehradun #uttarakhand

imageimage
22 w - Translate

सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री
#samratchaudhary #chiefminister #bihar #latestnews #bjp #dailypostpunjabi

image
22 w - Translate

अमेरिका और Iran के बीच बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने तीखी चेतावनी जारी की है। उसने कहा है कि यदि उसके बंदरगाहों को कोई खतरा हुआ, तो Persian Gulf और Gulf of Oman क्षेत्र में कोई भी बंदरगाह सुरक्षित नहीं रहेगा।

ईरान का यह बयान United States के उस फैसले के बाद आया है, जिसमें ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी करने की योजना सामने आई है। इस रणनीति के तहत अमेरिकी नौसेना ईरानी तटीय क्षेत्रों से जहाजों के आवागमन पर रोक लगाने की तैयारी में है, ताकि ईरान पर दबाव बनाया जा सके।

अमेरिका का मानना है कि इस कदम से ईरान को Strait of Hormuz खोलने और वार्ता की शर्तें मानने के लिए मजबूर किया जा सकता है।

हालांकि, ईरान ने साफ संकेत दे दिए हैं कि वह दबाव में झुकने वाला नहीं है और उसने क्षेत्रीय देशों को भी संभावित खतरे को लेकर चेताया है।

image
22 w - Translate

बागपत जिले से एक संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां एक महिला पर पुलिस कांस्टेबल को कथित तौर पर धर्म परिवर्तन और शादी के लिए दबाव बनाने का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, यह मामला खेकड़ा थाना क्षेत्र में दर्ज किया गया है। शिकायत डायल 112 सेवा में तैनात कांस्टेबल श्रीकांत की ओर से दी गई थी।

शिकायत के अनुसार, कांस्टेबल की मुलाकात वर्ष 2022 में Ghaziabad में तैनाती के दौरान Delhi निवासी हिना उर्फ मुब्बसरीन से हुई थी। आरोप है कि शुरुआती बातचीत के बाद महिला ने उस पर धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया।

कांस्टेबल का कहना है कि जब उसने इनकार किया, तो महिला ने उसे झूठे दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी दी। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि इस दबाव के चलते उसे मजबूरन धर्म परिवर्तन करना पड़ा और विवाह करना पड़ा।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

#baghpat #uppolice #crimenews #religiousconversion #legalcase #upnews #breakingnews #indianews

image
22 w - Translate

नोएडा में वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर शुरू हुआ मजदूरों का आंदोलन अब उग्र और हिंसक रूप लेता जा रहा है। शहर के अलग-अलग औद्योगिक क्षेत्रों में फैक्ट्री कर्मचारियों का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा है।

प्रदर्शन कर रहे श्रमिकों का कहना है कि बढ़ती महंगाई के दौर में मौजूदा सैलरी में जीवन यापन करना बेहद कठिन हो गया है। उनका आरोप है कि कम वेतन के कारण रोजमर्रा के खर्च पूरे करना मुश्किल हो रहा है, इसलिए वेतन वृद्धि उनकी प्रमुख मांग है।

मजदूर बड़ी संख्या में सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं, जिससे कई जगहों पर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। पुलिस और प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए हैं और स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि यदि जल्द समाधान नहीं निकला, तो औद्योगिक क्षेत्रों में कामकाज पर भी इसका असर पड़ सकता है।

#noida #workersprotest #salaryhike #industrialarea #upnews #labourrights #inflation #breakingnews #indianews

image
22 w - Translate

आज संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में देशभर से आए युवाओं के बीच बाबासाहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी को श्रद्धासुमन अर्पित कर अपने विचार रखें।
बाबासाहेब ने अपना सम्पूर्ण जीवन समानता, स्वतंत्रता, न्याय और बंधुता के लिए समर्पित कर दिया था। भारत के महान संविधान का निर्माण कर उन्होंने समानता को आदर्श रूप में स्थापित किया। उन्होंने शिक्षा को हथियार बनाया और देश में आख़िरी पायदान पर खड़े व्यक्ति के लिए भी अधिकार सुनिश्चित किए।
आज इस अवसर पर देश के अलग-अलग प्रदेशों से आए युवा विद्यार्थियों ने भी बाबासाहेब के जीवन दर्शन पर अपने उत्कृष्ट विचार साझा किए। देखकर ख़ुशी हुई कि हमारे नौजवान जाति-पंथ में विभाजित नहीं हैं, बल्कि राष्ट्र और समाज की उन्नति का ध्येय लिए आगे बढ़ रहे हैं। ऐतिहासिक केंद्रीय कक्ष से प्रेरणा लेकर निश्चय ही यह युवा पीढ़ी विकसित भारत के निर्माण का संकल्प साकार करेगी।

सवर्ण समाज में भी बहुत है ऐसे पार्टी प्रेमी, जिनको सिर्फ पार्टी में नाम, पद से मतलब है, उनको समाज से कोई लेना देना नहीं है, सहमत हो ? कमेंट में अपनी राय जरूर दे।

image
22 w - Translate

ऐसे कैसे जीत गये महिला से तो कोई भी जीत नहीं सकता