إستكشف المشاركات استكشف المحتوى الجذاب ووجهات النظر المتنوعة على صفحة Discover الخاصة بنا. اكتشف أفكارًا جديدة وشارك في محادثات هادفة
जिंदगी के सफर में कई उतार चढ़ाव आते है सफर के इस इम्तेहान के कई पड़ाव आते है।
इम्तेहान जैसी चुनौती को जो पार कर जाते है असल में वहीं जिंदगी के सफर में आगे बढ़ जाते है।
जीवन में संघर्ष है प्रकृति के साथ, स्वयं के साथ, परिस्थितियों के साथ।
तरह-तरह के संघर्षों का सामना आए दिन हम सबको करना पड़ता है और इनसे जूझना होता है।
जो इन संघर्षों का सामना करने से कतराते हैं,वे जीवन से भी हार जाते हैं,जीवन भी उनका साथ नहीं देता।
हर सफल इंसान की जिंदगी में एक संघर्ष की कहानी जरूर होगी।
हमेशा दो रोटी की जगह एक रोटी खा लेना नही मिले तो कभी भूखे रह जाना।
मेहनत की कमाई करना भले ही 100 रु आटा पानी वाले मिले।
लेकिन कभी अपराध की दुनिया या दो नंबर के काम करके अपनी जिंदगी खराब मत करना।
मनुष्य जन्म जवानी माता-पिता बीवी बच्चे परिवार किस के भरोसे रहेगा।
यह सब बार-बार नहीं मिलते हैं क्यों चार पैसों के लिए अपनी जिंदगी बर्बाद कर रहे हो।