Entdecken BeiträgeEntdecken Sie fesselnde Inhalte und vielfältige Perspektiven auf unserer Discover-Seite. Entdecken Sie neue Ideen und führen Sie bedeutungsvolle Gespräche
चंद्रयान-3 के चांद के साउथ पोल पर सफल लैंडिंग के बाद ISRO अब सूर्य पर जाने की तैयारी में जुट गया है। चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के बाद पीएम मोदी ने बुधवार शाम को जोहान्सबर्ग से इसकी घोषणा की।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जोहान्सबर्ग से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कहा कि ISRO जल्द ही सूर्य के अध्ययन और उसकी विस्तृत जानकारी के लिए ‘आदित्य एल-1’ मिशन लॉन्च करने जा रहा है। उन्होंने मिशन वीनस को भी ISRO के लक्ष्यों में से एक बताया।