Discover postsExplore captivating content and diverse perspectives on our Discover page. Uncover fresh ideas and engage in meaningful conversations
लखनऊ कोर्ट के बाहर मुख्तार अंसारी के करीबी संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा को गोली मार दी गई है. जानकारी के मुताबिक ये गोलीबारी वजीरगंज थाना के कचहरी में हुई है. इस गोलीबारी में मुख्तार अंसारी का करीबी और ब्रह्मदत्त द्विवेदी मर्डर केस में आरोपी जीवा की हत्या कर दी गई है. बताया जा रहा है कि हत्यारा वकील के कपड़ों में आया था. इस गोलीबारी में एक बच्ची समेत तीन लोग घायल हुए हैं. जिसमें एक पुलिसकर्मी भी शामिल है.
आम आदमी पार्टी हरियाणा के जींद में तिरंगा यात्रा निकाल रही है। तिरंगा यात्रा में भाग लेने के लिए कुछ देर में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल हरियाणा के जींद पहुंच रहे हैं। इस दौरान उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी रहेंगे। तिरंगा यात्रा आज दोपहर 3 बजे से शुरू होगी। यह यात्रा जींद के कुंदन सिनेमाघर से शुरू होकर एसडी हाई स्कूल पर खत्म होगी।