إستكشف المشاركات استكشف المحتوى الجذاب ووجهات النظر المتنوعة على صفحة Discover الخاصة بنا. اكتشف أفكارًا جديدة وشارك في محادثات هادفة
श्री श्याम बाबा के आज के अद्भुत मनमोहक छवि के"श्रृंगार दर्शन"❤️❤️ ....जय श्री श्याम.....
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
#jaishreeshyam
#khatuwale #khatushyambaba #khatushyamjistatus #khatushyamji #shyam #faith #shyambaba #lakhdatar_ki_jai #sawariya #sanwariyaseth #krishna #kanha #babashyam #babashyamkijai #radheshyam #jaishreeram #jayjaybabashyam #lakhdatar #lakhdatar_ki_jai ##photooftheday #happy #follow #instadaily #devotional #motivation #mahadev #bholenath #manvendrachouhankhatu
मस्जिद के सामने कुरान जलाने पर OIC की कड़ी प्रतिक्रिया, स्वीडन सरकार ने कही ये बात
स्वीडन के स्टॉकहोम सेंट्रल मस्जिद के सामने कुरान जलाए जाने की घटना के बाद स्वीडिश सरकार ने कुरान जलाए जाने की घटना पर प्रतिक्रिया दी है.
नई दिल्ली,03 जुलाई। बकरीद के मौके पर कुरान जलाए जाने की घटना पर स्वीडिश सरकार ने अपना बयान जारी करते हुए इसे 'इस्लामोफोबिक' कृत्य बताया है.
स्वीडिश सरकार का यह बयान ऐसे समय में आया है जब इस्लामिक देशों के संगठन ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन (OIC) ने मस्जिद के सामने कुरान जलाए जाने की घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया दी थी.
ओआईसी ने बयान जारी करते हुए कहा था कि यह घृणित कृत्य पवित्र कुरान और अन्य इस्लामी मूल्यों, प्रतीकों उसकी पवित्रता का उल्लंघन का प्रयास है. ओआईसी ने कहा था कि सभी देश संयुक्त राष्ट्र के चार्टर के तहत सार्वभौमिक रूप से सभी लोगों के लिए मानवाधिकारों और मौलिक स्वतंत्रता सुनिश्चित करे.
OIC के इस बयान के बाद स्वीडन सरकार ने स्टॉकहोम सेंट्रल मस्जिद के सामने कुरान जलाने की घटना की निंदा की है और इसे इस्लामोफोबिक कृत्य बताया है.
पबजी खेलते-खेलते हुआ इश्क... बॉयफ्रेंड के लिए 4 बच्चों संग नोएडा आ गई पाकिस्तानी महिला
ग्रेटर नोएडा से हैरान कर देने वाला एक मामला सामने आया है. पबजी खेलने के दौरन एक पाकिस्तानी महिला को भारतीय युवक से प्यार हो गया. इसके बाद वो युवक के लिए अपने चार बच्चों के साथ ग्रेटर नोएडा पहुंच गई. युवक महिला और उसके बच्चों के साथ किराये के मकान में रह रहा था. इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस और जांच एजेंसियां एक्शन मोड में आईं और महिला को हिरासत में लिया.
ग्रेटर नोएडा,03 जुलाई। कहते है प्यार में व्यक्ति किसी भी हद तक गुजर जाता है. ऐसा ही एक मामला ग्रेटर नोएडा से सामने आया है. पबजी खेलने के दौरन एक पाकिस्तानी महिला को भारतीय युवक से प्यार हो गया. इसके बाद वो युवक के लिए अपने चार बच्चों के साथ ग्रेटर नोएडा पहुंच गई. पुलिस महिला और युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
जानकारी के मुताबिक, रबूपुरा कस्बे के रहने वाला सचिन किराने की दुकान पर काम करता था, वो पबजी खेलने का शौकीन था. इसी गेम के दौरान वो पाकिस्तान की रहने वाली सीमा हैदर के संपर्क में आया. दोनों के बीच चैट शुरू हो गई. देखते ही देखते दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे. प्यार का परवान महिला पर इस कदर चढ़ा कि वो सचिन के लिए पाकिस्तान से अपने चार बच्चों के साथ ग्रेटर नोएडा आ पहुंची.
महिला नेपाल के रास्ते भारत में घुसी
बताया जा रहा है कि महिला नेपाल के रास्ते भारत मे घुसी. उसके बाद रबूपुरा पहुंच गई. महिला के साथ युवक रबूपुरा में ही किराये के मकान में रह रहा था. जब इसकी भनक पुलिस को लगी तो युवक महिला और उसके बच्चों के साथ फरार हो गया. वहीं पुलिस और अन्य जांच एजेंसियों ने महिला को ट्रेस कर हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है.
'युवक ने कहा था कि उसके चार बच्चे हैं'
इसको लेकर मकान मालिक बृजेश ने बताया कि मई में सचिन उसके पास आया था. उसने कहा था कि किराये पर कमरा लेना चाहता है. उसने कोर्ट मैरिज की है और चार बच्चे हैं. आसपास का होने के कारण उसे किराये पर कमरा दिया था.
'वो सूट सलवार और साड़ी पहनती थी'
कहा कि हमें कभी लगा ही नहीं कि उसके साथ रहने वाले महिला पाकिस्तान की है. वो सूट सलवार और साड़ी पहनती थी. जब वो लोग एक तारीख को चले गए तब पुलिस आई. इस दौरान पता चला कि महिला पाकिस्तान से अवैध तरीके से आई थी.
जांच की जा रही है- एडीसीपी ग्रेटर नोएडा
एडीसीपी ग्रेटर नोएडा अशोक कुमार ने बताया कि थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि रबूपुरा में एक पाकिस्तानी महिला 4 बच्चों के साथ घूम रही है. इस पर पुलिस टीम गठित की गई. इसके बाद लोकल इंटेलिजेस, इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और बीट पुलिसिंग की मदद से थाना रबूपुरा पुलिस ने महिला को ट्रेस कर लिया है.
हम शरद पवार के साथ हैं...', एनसीपी में टूट के बीच भरवाया जा रहा 'वफादारी' का शपथ पत्र
एनसीपी में हुई बगावत के बाद एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने 5 जुलाई को नेताओं और पार्टी पदाधिकारियों की बैठक बुलाई है. इस बैठक में शामिल नेताओं और पदाधिकारियों को अपने साथ वफादारी का एफिडेविट लेकर आना होगा.
नई दिल्ली,03 जुलाई । महाराष्ट्र में एनसीपी के बड़े नेता अजित पवार और उनके साथ आठ अन्य एनसीपी नेताओं के एकनाथ शिंदे में शामिल होने के बाद से राज्य की सियासत में भूचाल आ गया है. ऐसे में शरद गुट से जुड़े लोगों से वफादारी का शपथ पत्र भरने को कहा जा रहा है.
कहा जा रहा है कि पार्टी में हुई बगावत के बाद एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने 5 जुलाई को नेताओं और पार्टी पदाधिकारियों की बैठक बुलाई है. इस बैठक में शामिल नेताओं और पदाधिकारियों को अपने साथ वफादारी का एफिडेविट लेकर आना होगा. साथ ही शरद पवार गुट के प्रति अपनी वफादारी दिखानी होगी.
इस एफिडेविट में कहा गया है कि मैं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का सदस्य हूं और जिले में एनसीपी का पद संभाल रहा हूं और तब से उपरोक्त पद पर हूं. मेरी एनसीपी के संविधान के प्रति पूर्ण आस्था एवं निष्ठा है. मेरी शरद चंद्रजी पवार के आदर्शों और सिद्धांतों के प्रति बिना शर्त निष्ठा है.मैं पूरे दिल से बिना शर्त अटूट रूप से शरद पवार के नेतृत्व का समर्थन करता हूं.
BJP के दरवाजे पर नाक भी रगड़े नीतीश, तो उन्हें वापस नहीं लेंगे’ - सुशील मोदी के बयान से बिहार में बढ़ी हलचल
नई दिल्ली 3 जून। महाराष्ट्र में बदले सियासी समीकरण के बाद अब बिहार में भी सियासी पारा चढ़ चुका है। सियासी गलियारों में यह चर्चा तेज़ हो गई है कि नीतीश कुमार एक बार फिर पलटी मार कर एनडीए गठबंधन में शामिल हो सकते हैं। सियासी क़यासबाज़ी के बीच बीजेपी के दिग्गज नेता सुशील मोदी के बयान ने सियासी हलचल ला दी है।
मीडिया से मुखातिब होते हुए बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा सांसद सुशील मोदी ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पहले ही साफ कर दिया है कि नीतीश कुमार भाजपा के दरवाज़े पर नाक भी रगड़ लेंगे तो उन्हें पार्टी में नहीं लिया जाएगा। भाजपा अब नीतीश कुमार को बोझ उठाने लिए तैयार नहीं है।
महाराष्ट्र में हुए सियासी खेला के बाद सुशील मोदी ने बिहार में राजनीतिक समीकरण बदलने के संकेत दिए हैं। उन्होंने दावा किया है कि जिस तरह महाराष्ट्र में NCP का हाल हुआ है, बिहार में उसी तरह का हाल JDU का मुमकिन है। सुशील मोदी ने कहा कि पटना में हुई विपक्षी दलों की बैठक का परिणाम एनसीपी में टूट है।
भाजपा नेता सुशील मोदी ने प्रधानमंत्री के तौर पर राहुल गांधी को प्रोजोक्ट करने के लिए 23 जून को पटना में विपक्षी दलों की बैठक हुई, इधर NCP बिखर गई। बिहार में बहुत जल्द JDU सें टूट होने की संभावना है। टूट के डर से ही नीतीश कुमार MLA और MP के साथ अलग-अलग बाते कर रहे हैं। जदयू के विधायक और सांसद राहुल और तेजस्वी में से किसी को स्वीकार करेंगे। इसी वजह से पार्टी के अंदर जल्द ही भगदड़ हो सकती है।