Entdecken BeiträgeEntdecken Sie fesselnde Inhalte und vielfältige Perspektiven auf unserer Discover-Seite. Entdecken Sie neue Ideen und führen Sie bedeutungsvolle Gespräche
संगीता फोगाट ने बढ़ाया देश का गौरव
हंगरी के बुडापेस्ट में चल रही विश्व रैंकिंग टूर्नामेंट के 59 किलोग्राम महिला फ्रीस्टाइल में भारतीय महिला पहलवान संगीता फोगाट ने कांस्य पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया है। संगीता ने कांस्य पदक के अहम मुकाबले में हंगरी की विक्टोरिया बोर्सोस को 6-2 अंकों से हराकर पदक जीता। बहुत बहुत बधाई संगीता ।
कुल 121 साल पुरानी कैडबरी चॉकलेट अब नीलाम होने जा रही है. दरअसल, ये चॉकलेट 1902 में खास किंग एडवर्ड VII और क्वीन एलेग्जेंड्रा की ताजपोशी के उपलक्ष्य में तैयार की गई थी.
चूकिं उस समय बच्चों को इतनी आसानी से महंगी चॉकलेट नहीं मिलती थी इसलिए जब स्कूल में पढ़ने वाली 9 साल की मेरी एन ब्लैकमोर को ये मिली तो उसने इसे खाने की जगह महाराजा की ताजपोशी की याद की तरह संभालकर रख लिया.
ये वेनिला चॉकलेट मेरी के परिवार में दशकों से है लेकिन अब मेरी की पोती ने इसकी नीलामी का फैसला किया है.