Découvrir des postesExplorez un contenu captivant et des perspectives diverses sur notre page Découvrir. Découvrez de nouvelles idées et engagez des conversations significatives
#icc-T 20 World Cup-2022 #रणजी ट्रॉफी-2021-22
#विजय हजारे ट्रॉफी-2022-23 #फ़ीफ़ा विश्व कप-2022
#महिला क्रिकेट एशिया कप-2022 #थॉमस कप-2022
#उबेर कप-2022 #डुरंड कप-2022
#पुरुष T20 एशिया कप-2022 #संतोष ट्रॉफी -2021-22
#लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवार्ड-2022
#पुरुष T20 विश्व कप -2021 #फुटबॉल महिला Saff चैंपियनशिप-2022
#फुटबॉल Saff अंडर-17 चैंपियनशिप-2022
गुजरात में 37 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने जा रही BJP, राज्य में कांग्रेस की इतनी बुरी हार कभी नहीं हुई
#gujaratelections | #gujaratelectionresult | #gujaratassemblypolls | #electionresults | #bjp
पूर्व पीएम नवाज शरीफ नए साल पर लौटेंगे पाकिस्तान, चार सप्ताह के लिए गए थे विदेश तीन साल तक नहीं लौटे
#nawazsharif | #pakistan | #pmln
'बच्ची मुझे पसंद आई इसलिए उठाकर ले गया', गाजियाबाद में 5 साल की मासूम के अगवा होने के 24 घंटे बाद मिली थी लाश
यूपी के जिले गाजियाबाद में 5 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस वारदात का बुधवार को खुलासा कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह उसको मारना नहीं चाहता था।
गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के जिले गाजियाबाद में एक दिसंबर को पांच साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या का मामला सामने आया था। इस वारदात को लेकर पुलिस ने बुधवार को खुलासा कर दिया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल आरोपी सोनू का कहना है कि वह किसी लड़की का पीछा करते हुए सिटी फोर्ट पार्क में पहुंचा था। वहां उसको वो मासूम बच्ची मिली जिसकी हत्या हुई है, उसे खेलती मिल गई। वो उसको साथ ले गया था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि लड़की मुझे पसंद आ गई थी इसलिए उठाकर ले गया। इतना ही नहीं आरोपी ने पुलिस से यह भी कहा कि पहले मैं उसको मारना नहीं चाहता था मगर फिर लगा कि वह मुझे पकड़वा देगी। अब पुलिस इस केस में जल्दी चार्जशीट लगाकर आरोपी को जल्दी सजा दिलाना चाहती है।
150 लोगों से पूछताछ के साथ 100 सीसीटीवी फुटेज गए खंगाले
दरअसल शहर के साहिबाबाद इलाके के सिटी फॉरेस्ट इलाके में कच्ची कॉलोनियां हैं। यहां पर एक राज मिस्त्री का परिवार रहता है। इसी की पांच साल की बेटी एक दिसंबर को घर के बाहर खेल रही थी और अचानक से गायब हो गई थी। उसके बाद दो दिसंबर को उसकी लाश घर से 150 मीटर दूर पड़ी मिली। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में रेप की पुष्टि हुई थी। इस मामले को लेकर डीसीपी दीक्षा शर्मा का कहना है कि जांच के लिए 10-15 टीमों का गठन किया था। इसके अलावा करीब 150 लोगों से पूछताछ हुई। साथ ही सौ से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। आखिरकार संदिग्ध आरोपी एक कैमरे में कैद हुआ।
आरोपी पेशे से है मजदूर, पुलिस के कैमरे में नजर आया था युवक
दीक्षा शर्मा ने आगे बताया कि जब पार्क के बाहर आस-पास करीब एक किलोमीटर एरिया के कैमरों की फुटेज देखी तो उसी संदिग्ध आरोपी का स्पष्ट चेहरा दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस टीमों को मैनुअली तरीके से सीसीटीवी कैमरे का फोटो निकालकर क्षेत्र में लगाया गया। उसके बाद पुलिस ने घटनास्थल से करीब साढ़े तीन किलोमीटर दूर रहने वाले आरोपी को बुधवार को दबोच लिया गया। आगे बताया कि रेप और हत्या के मामले में पकड़ा गया आरोपी 20 वर्षीय सोनू गुप्ता है। वह पेशे से मजदूर है और नंदग्राम थाना क्षेत्र में 40 फुटा आश्रम रोड ब्रजनगरी का रहने वाला है।