Descubrir MensajesExplore contenido cautivador y diversas perspectivas en nuestra página Descubrir. Descubra nuevas ideas y participe en conversaciones significativas
AAP की जीत पर बोले केजरीवाल, दिल्ली की सफाई के लिए चाहता हूं प्रधानमंत्री का आशीर्वाद
#arvindkejriwal | #aap | #mcdelections2022 | #mcdpolls | #delhimcdpolls | #pmmodi
300 करोड़ में बन रही अक्षय कुमार की फिल्म को बचाने मेकर्स का बड़ा दांव, कराई साउथ के स्टार की एंट्री
साउथ इंडियन स्टार पृथ्वीराज सुकुमारन दूसरी बार अक्षय कुमार के साथ पर्दे पर नजर आएंगे। अक्षय कुमार, उनके को-एक्टर टाइगर श्रॉफ और बाकी कास्ट और क्रू मेंबर्स ने पृथ्वीराज सुकुमारन का फिल्म में वेलकम किया है।
टरटेनमेंट डेस्क. 2022 में बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर बैक टू बैक 4 असफल फ़िल्में 'बच्चन पांडे' (Bachchan Pandey), 'सम्राट पृथ्वीराज' (Samrat Prithviraj), 'रक्षा बंधन' (Raksha Bandhan) और 'राम सेतु' (Ram Setu) देने के बाद फ्लॉप का टैग झेल रहे अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की अपकमिंग फिल्म को बचाने के लिए इसके मेकर्स ने हथकंडे अपनाने शुरू कर दिए हैं। हम बात कर रहे हैं एक्शन थ्रिलर 'बड़े मियां छोटे मियां' (Bade Miyaan Chote Miyaan) की, जो पहले ही बॉलीवुड के दो एक्शन स्टार्स अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की मौजूदगी की वजह से सुर्खियां बटोर रही है। अब इस फिल्म में एक और एक्शन स्टार की एंट्री हो गई है और यह स्टार साउथ इंडियन सिनेमा से आया है। जी हां, 'बड़े मियां छोटे मियां' में अक्षय और टाइगर के साथ मलयालम फिल्मों के सुपरसितारा पृथ्वीराज सुकुमारन (Prithviraj Sukumaran) भी नजर आएंगे। खुद अक्षय कुमार ने इस बात की जानकारी ट्विटर पर साझा की है।
अक्षय ने पोस्ट में यह लिखा
अक्षय ने 'बड़े मियां छोटे मियां' से पृथ्वीराज सुकुमार के किरदार का खुलासा करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा है, "'बड़े मियां छोटे मियां' का परिवार अब और बड़ा हो गया है और कैसे? क्रेजी एक्शन रोलरकोस्टर पृथ्वीराज सुकुमार का फिल्म में स्वागत है। चलिए रॉक करते हैं दोस्त।" अक्षय के ट्वीट पर रिप्लाई कर पृथ्वीराज ने उन्हें सर कहकर संबोधन किया है और उनका शुक्रिया अदा किया है। अक्षय ने जो पोस्टर साझा किया है, उसमें बताया गया है कि फिल्म वे कबीर नाम का किरदार निभाएंगे।
