Keşfedin MesajlarıKeşfet sayfamızdaki büyüleyici içeriği ve farklı bakış açılarını keşfedin. Yeni fikirleri ortaya çıkarın ve anlamlı konuşmalara katılın
एक महिला ससुराल जा रही थी। बैग में कीमती सामान था। रास्ते में एक चोर ने बैग छीन लिया और भागने लगा। लेकिन वहां मौजूद लोगों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। महिला ने गुस्से में डंडा उठाकर उसकी पिटाई कर दी। स्थानीय लोगों ने भी उसे सबक सिखाया, फिर पुलिस के हवाले कर दिया। अब सवाल है कि क्या ऐसे अपराधियों को सख्त सजा नहीं मिलनी चाहिए?
पंजाब के वरिष्ठ नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा से पंचकूला के भाजपा नेताओं ने की शिष्टाचार भेंट।
सवेरा न्यूज़ | सांबा पंचकूला : पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा ने पंचकूला में भाजपा नेताओं से शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के दौरान संगठनात्मक और सामाजिक विषयों पर चर्चा की गई। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र टौनी, युवा नेता विनीत जैन तथा भाजपा नेता व समाजसेवी प्रदीप गोयल विशेष रूप से उपस्थित रहे। वहीं जिले और पार्टी के वरिष्ठ नेता महेंद्र के साथ विनीत जैन और राजेंद्र सिंह टौनी के परिवार के लंबे समय से घनिष्ठ संबंध रहे हैं, जिस कारण मुलाकात पारिवारिक संपर्क और आत्मीयता के वातावरण में हुई।
मुलाकात के दौरान संगठन की मजबूती, जनसंपर्क अभियान और क्षेत्र में चल रहे सामाजिक कार्यों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान अमित गोयल, विक्रम अरोड़ा, संदीप मिश्रा, राहुल गुप्ता, राजेश गोयल सहित कई अन्य भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
#rupalivaneetjain Vaneet Jain #पूर्वकैबिनेटमंत्री #सुरजीतसिंहरखड़ा