42 ث - ترجم

बुलंदशहर के रघुनाथपुर गांव के पवन कुमार ने यूपीएससी परीक्षा में 239वीं रैंक हासिल कर आईएएस बनने का सपना पूरा किया है। पवन का परिवार गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहा है; आलम यह है कि घर में उज्जवला योजना का सिलेंडर होने के बावजूद, रिफिल के पैसे न होने के कारण खाना लकड़ी के चूल्हे पर बनता है।
​
पवन की पढ़ाई के लिए उनके पिता और बहनों ने खेतों में मजदूरी की और पैसे जोड़कर उन्हें 3,200 रुपये का एक सेकंड हैंड मोबाइल फोन दिलाया ताकि वे ऑनलाइन तैयारी कर सकें। पवन ने अपनी स्कूली शिक्षा नवोदय विद्यालय से और ग्रेजुएशन इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से पूरी की। मुखर्जी नगर में कोचिंग और सेल्फ स्टडी के बाद, 24 वर्षीय पवन को अपने तीसरे प्रयास में यह सफलता मिली है। उनका परिवार आज भी तिरपाल और पॉलीथीन की छत वाले घर में रहता है।

image
42 ث - ترجم

गाजियाबाद के कमला नेहरू नगर स्थित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में परीक्षा देने पहुंचीं महिलाओं ने मंगलसूत्र उतरवाने के नियम का कड़ा विरोध किया। महिलाओं ने स्पष्ट कहा कि मंगलसूत्र उनके वैवाहिक सम्मान और आस्था का प्रतीक है, जिसे वे किसी भी हाल में नहीं उतारेंगी, भले ही उनकी परीक्षा छूट जाए या नौकरी न मिले।
विरोध कर रही महिलाओं का आरोप है कि अन्य परीक्षाओं में टेप लगाकर प्रवेश की अनुमति दी जाती है, लेकिन यहां मेटल डिटेक्टर जांच के नाम पर इसे पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया। विद्यालय के उप-प्राचार्य इकबाल नासिर पर नियमों को सख्ती से लागू करने के आरोप लगाए गए हैं, जिसके कारण केंद्र के गेट पर काफी देर तक हंगामा होता रहा।

image
42 ث - ترجم

82 वर्षीय महिला के पेट में तेज दर्द की जांच कर रहे डॉक्टरों को ट्यूमर की आशंका थी, लेकिन उन्हें 40 वर्षीय "पत्थर का बच्चा" मिला। लिथोपेडियन नामक यह दुर्लभ स्थिति तब उत्पन्न होती है जब एक अज्ञात एक्टोपिक गर्भावस्था के बाद भ्रूण कैल्शियमयुक्त हो जाता है, जो असाधारण तरीकों से अनुकूलन करने की मानव शरीर की उल्लेखनीय क्षमता को उजागर करता है।
#fblifestyle
#virals
#news

image

image

image

imageimage
42 ث - ترجم

उत्तरायण पर्व के अवसर पर अहमदाबाद के श्री जगन्नाथ मंदिर में गौ माता का पूजन किया।

image
42 ث - ترجم

उत्तरायण पर्व के अवसर पर अहमदाबाद के श्री जगन्नाथ मंदिर में गौ माता का पूजन किया।

image
42 ث - ترجم

उत्तरायण पर्व के अवसर पर अहमदाबाद के श्री जगन्नाथ मंदिर में गौ माता का पूजन किया।

imageimage

image