43 w - übersetzen

12 साल तक दिल में एक ही दुआ संजोए रखने के बाद आखिरकार एक परिवार के घर खुशियों ने दस्तक दी। जैसे ही नन्ही किलकारी गूंजी, पिता की आंखें नम हो गईं और घर का माहौल भावुक हो उठा।
इस कहानी की खास बात यह है कि बच्ची के पिता कोई बड़े कारोबारी नहीं, बल्कि एक साधारण सेल्समैन हैं। इसके बावजूद बेटी के जन्म की खुशी में उन्होंने अपनी आर्थिक हैसियत नहीं, बल्कि अपनी आस्था और प्रेम को सामने रखते हुए भगवान को ₹1,05,000 का चढ़ावा चढ़ाया।
परिवार का कहना है कि यह चढ़ावा पैसों से ज़्यादा 12 साल की तपस्या, सब्र और अटूट विश्वास का प्रतीक है। लंबे इंतज़ार के बाद जन्मी इस बच्ची ने परिवार के सूने आंगन को खुशियों से भर दिया।
बेटी का नाम भी उसी भावना को दर्शाता है—उसे “खुशी” नाम दिया गया है, ताकि हर बार उसका नाम पुकारते ही संघर्ष, दुआ और उम्मीदों की पूरी कहानी याद रहे।
कहते हैं, जब खुशियां देर से आती हैं, तो उनका एहसास और उनकी क़ीमत दोनों ही शब्दों से कहीं ज़्यादा गहरे होते हैं। 🙏

image

image
43 w - übersetzen

2024 में भारत ने एक ऐसा पल देखा, जिसने देसी हुनर पर भरोसा और मजबूत कर दिया। BSF द्वारा प्रशिक्षित भारतीय नस्ल के कुत्ते रिया ने राष्ट्रीय पुलिस प्रतियोगिता में बेस्ट ट्रैकर डॉग का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। खास बात यह रही कि इस मुकाबले में आमतौर पर विदेशी नस्लों का दबदबा रहता है, लेकिन रिया ने सबको पीछे छोड़ दिया।
रिया की जीत ने यह साबित कर दिया कि सही ट्रेनिंग और मार्गदर्शन मिले तो देसी कुत्ते भी किसी से कम नहीं होते। उनकी सूंघने की क्षमता, फोकस और अनुशासन ने जजों को प्रभावित किया। यह सिर्फ एक अवॉर्ड नहीं, बल्कि भारतीय नस्लों और सुरक्षा बलों की मेहनत की पहचान है।
इस उपलब्धि ने देशभर में देसी कुत्तों को लेकर नजरिया बदलने का काम किया। रिया आज एक प्रेरणा बन चुकी है और यह दिखाती है कि प्रतिभा नस्ल की मोहताज नहीं होती, बल्कि प्रशिक्षण और समर्पण से निखरती है।
#riyathetracker #bsf #indiandogs #desipride #policedogs #dogheroes #makeinindia #indianpride

image
43 w - übersetzen

नुसरत भरूचा ने शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में अपन जीवन के हर छोटे-बड़े पहलुओं पर बात की है। उन्होंने बताया कि उन्होंने जय हिंद कॉलेज से BMM यानी बैचलर ऑफ मास मीडिया का कोर्स किया है। यहीं पर उन्होंने खुद के दम पर पैसा कमाने के बारे में सोचा था। उनको जैसा भी काम मिलता था, वह करती थीं। उन्होंने एड्स के ऑडिशन भी दिए थे और इसी दौरान काम करते करते उन्हें 'जय मां संतोषी' पहली फिल्म मिली थी, जिससे उन्होंने डेब्यू किया था।
नुसरत भरूचा ने बताया कि उन्हें न्यूमरोलॉजी में बहुत यकीन है। 2020 में उन्होंने अपने नाम में बदलाव किया था और अब तक उन्होंने 9 फिल्में कर लीं। जिस बारे में उनको खुद पर यकन नहीं होता कि ये कैसा किया। जब पूछा गया कि वह एक मुस्लिम परिवार से हैं तौ ऐसे में उन्हें न्यूमरोलॉजी को लेकर घर पर किसी ने कुछ कहा नहीं। इस पर एक्ट्रेस ने बताया कि वह बचपन से ही कई मंदिर गई हैं। कई गुरुद्वारे गई हैं। कई सारे चर्च गई हैं। उन्हें नहीं पता कि उन्होंने नोवेना (Novena) न जाने कितने रखे हैं।

image
43 w - übersetzen

हरियाणा के अंबाला छावनी में बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन के बीच अंडरपास बनाया जाएगा. यह जीटी रोड के नीचे से होकर रेलवे स्टेशन पार्किंग तक जाएगा. इसकी लंबाई लगभग 60 मीटर होगी. अंडरपास में लाइट और वॉटर डिस्पोजल पंप होंगे. इससे यातायात जाम कम होगा. लोग जीटी रोड क्रॉस किए बिना स्टेशन और बस स्टैंड जा सकेंगे.

image
43 w - übersetzen

A 5.1-magnitude earthquake struck Morigaon district in Assam at 4:17 am on Monday, with its epicenter at latitude 26.37 North and longitude 92.29 East, 50 km deep. The tremor was felt across central Assam, causing panic among residents, though no casualties or property damage have been reported yet. As per reports, the concerned authorities are constantly monitoring the situation.

image
43 w - übersetzen

अलोका कोई आम कुत्ता नहीं है। यह चार साल का भारतीय पैरिया डॉग आज अमेरिका में शांति का संदेश लेकर 2,300 मील की ऐतिहासिक यात्रा पर है। कभी भारत की सड़कों पर भटकने वाला अलोका आज 19 बौद्ध भिक्षुओं के साथ अमेरिका भर में पैदल चल रहा है। यह यात्रा एक बंटी हुई दुनिया में शांति, करुणा, एकता और सजगता का संदेश फैलाने के लिए है।
अलोका की कहानी भारत से शुरू होती है। 112 दिन की वॉक ऑफ पीस के दौरान वह भिक्षुओं के साथ चल पड़ा और फिर कभी पीछे नहीं हटा। एक सड़क हादसे में घायल होने के बाद भी उसकी निष्ठा नहीं टूटी। भिक्षुओं ने उसे अपने परिवार का हिस्सा बना लिया।
अक्टूबर 2025 में अलोका ने अमेरिका में फिर से यह यात्रा शुरू की। टेक्सास के फोर्ट वर्थ से वॉशिंगटन डीसी की ओर बढ़ते इस सफर में वह आगे चलकर समूह की सुरक्षा भी करता है। माथे पर दिल के आकार का निशान और नारंगी कोट पहने अलोका आज एक Peace Ambassador बन चुका है।
@walkforpeace.usa
#alokathepeacedog #peacewalk #compassion #mindfulness #indianpariahdog #unity #peaceambassador #inspiringstory #yourstory

image
43 w - übersetzen

टीवी एक्ट्रेस और फेमस भरतनाट्यम डांसर सुधा चंद्रन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मुंबई स्थित उनके घर पर माता की चौकी हुई थी। सभी भक्ति में मग्न थे। लेकिन अचानक सुधा अजीबोगरीब हरकत करने लगीं। उन्हें संभालना मुश्किल हो गया था। कुछ लोगों ने कहा कि उनके ऊपर माता आ गई हैं तो किसी ने आलोचना भी की। इस दौरान सुधा के पति रवि डांग उन्हें संभालते नजर आए। आइये जानते हैं इनके बारे में।
सुधा और रवि की मुलाकात एक सेट पर हुई थी। सुधा को पहली नजर में ही रवि से प्यार हो गया था। दोनों ने करीब 6 साल तक एक-दूसरे को डेट किया, साथ रहे। फिर घरवालों से छिपकर भागकर शादी कर ली।

image
43 w - übersetzen

Ab koi kuch nhai bolega 😊👍💕🌟

image
43 w - übersetzen

How weird! Dheki banana water without machine
Hide translation