Découvrir des postesExplorez un contenu captivant et des perspectives diverses sur notre page Découvrir. Découvrez de nouvelles idées et engagez des conversations significatives
Tax Advisory SXM: How Expert Guidance Can Protect Your Business Profits
Tax Advisory SXM experts at Omni Lake B.V. help you navigate complex Sint Maarten tax rules, reduce liability, and legally protect your business profits with proactive, year-round planning and compliance support. To read the full blog visit here: https://articlewaves.com/navig....ating-financial-succ
अक्षय खन्ना इन दिनों फिल्म धुरंधर की वजह से सुर्खियों में हैं। यह फिल्म हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ब्लॉकबस्टर साबित हो चुकी है। वहीं फिल्म में विलेन रहमान डकैत का किरदार निभाकर अक्षय खन्ना छा गए हैं। इस रोल में अक्षय ने जबरदस्त अभिनय किया है और हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। सोशल मीडिया पर भी अक्षय खन्ना ट्रेंड कर रहे हैं। इसी बीच अब सोशल मीडिया पर लोग उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा करने लगे हैं।
अक्षय खन्ना 50 साल के हो चुके हैं, लेकिन इस उम्र में भी उन्होंने शादी नहीं की है। धुरंधर के ब्लॉकबस्टर होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग उन्हें शादी करने की सलाह दे रहे हैं। कुछ लोग तो अक्षय को करिश्मा कपूर से शादी करने तक की बात कर रहे हैं, क्योंकि एक समय पर दोनों के अफेयर की खबरें सामने आई थीं। बता दें कि एक दौर में अक्षय खन्ना और करिश्मा कपूर सीरियस रिलेशनशिप में थे और दोनों शादी करने वाले थे। करिश्मा के पिता रणधीर कपूर भी इस शादी के लिए तैयार थे और उन्होंने अक्षय के पिता को रिश्ता भी भेजा था।
हालांकि, करिश्मा कपूर की मां की वजह से यह शादी नहीं हो पाई। करिश्मा की मां बबीता कपूर ने इस रिश्ते को रोक दिया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उस समय करिश्मा अपने करियर के शिखर पर थीं और उनकी मां चाहती थीं कि वे शादी करने के बजाय अपने करियर पर ध्यान दें। इसी वजह से अक्षय खन्ना और करिश्मा कपूर की शादी नहीं हो पाई।
#akshayekhanna #karismakapoor #celebritygossip