44 w - Vertalen

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में मॉडल से साध्वी बनने वाली हर्षा रिछारिया की शादी को लेकर बड़ी चर्चा है। दरअसल, इस चर्चा को किसी और ने नहीं, बल्कि खुद हर्षा ने छेड़ा है। उन्होंने अपने अभियान 'शक्ति सृजन यात्रा' के तहत कौशांबी में रोड शो किया। इसके बाद उन्होंने जनसंवाद भी किया।
हर्षा रिछारिया ने इस दौरान साफ कहा कि उनका होने वाला जीवनसाथी न तो एक्टर होगा और न ही मॉडल, बल्कि वह सनातन धर्म को मानने वाला, समाज और धर्म के लिए सोचने-करने वाला व्यक्ति होगा। हर्षा ने कहा कि शादी को लेकर उनके परिवार की ओर से उन पर कभी कोई दबाव नहीं है। उन्होंने कहा कि हमें हमेशा परिवार का पूरा समर्थन, प्यार और हौसला मिला है।
#harsharichhariya #shaktisrijanyatra #kaushambi #spiritualjourney #sanatandharma #lifepartnerchoice

image
44 w - Vertalen

IIT बॉम्बे से ग्रेजुएट अरुणाभ सिन्हा ने अपनी पत्नी गुंजन तनेजा के साथ 2017 में लॉन्ड्री स्टार्टअप 'UClean' लॉन्च किया, जिसका सालाना टर्नओवर अब 160 करोड़ रुपये से अधिक है। झारखंड के एक साधारण परिवार में जन्मे अरुणाभ को ट्रीबो होटल्स में काम करते हुए प्रोफेशनल लॉन्ड्री सर्विस की कमी महसूस हुई, जिसके बाद उन्होंने यह वेंचर शुरू किया।
​
शुरुआत में 50-60 निवेशकों से रिजेक्शन झेलने के बाद, उन्हें 25 लाख रुपये की शुरुआती मदद मिली। इसके बाद कंपनी ने फ्रेंचाइजी मॉडल अपनाया। आज UClean के 800 से ज्यादा आउटलेट्स हैं, जो ऐप के जरिए बुकिंग और 'किलो के हिसाब से' कपड़ों की धुलाई व होम पिकअप-डिलीवरी की सुविधा देते हैं।

image
44 w - Vertalen

IIT कानपुर के साल 2000 बैच के पूर्व छात्रों ने अपनी सिल्वर जुबली पर संस्थान को 100 करोड़ रुपये की ऐतिहासिक सौगात दी है. इस भारी-भरकम राशि का उपयोग भविष्य की जरूरतों को देखते हुए 'मिलेनियम स्कूल ऑफ टेक्नोलॉजी एंड सोसाइटी' की स्थापना के लिए किया जाएगा.

image
44 w - Vertalen

संघर्ष जब ज़िद बन जाए और ज़िद को पिता का भरोसा मिल जाए—तब इतिहास बनता है। 🥰🙌🏼
10 साल।
लगातार कोशिशें, असफलताएँ, ताने और थकान…
लेकिन हार नहीं।
इसी जज़्बे के साथ अमिता प्रजापति ने आखिरकार CA बनने का सपना पूरा किया।
रिज़ल्ट आया—और जैसे ही उन्होंने अपने पिता को खबर सुनाई, वो पल शब्दों से परे था।
दोनों एक-दूसरे से लिपटकर रो पड़े—ये आँसू खुशी के थे, त्याग के थे, और सालों की तपस्या के थे।
अमिता के पिता चाय बेचकर परिवार चलाते हैं।
ज़िंदगी ने आसान रास्ते नहीं दिए,
लेकिन एक चीज़ कभी नहीं छोड़ी—बेटी पर भरोसा।
लोग कहते रहे—“सामान्य छात्रा ये कठिन परीक्षा नहीं निकाल पाएगी।”
मगर पिता का विश्वास अमिता की सबसे बड़ी ताक़त बना।
अमिता खुद लिखती हैं—
जब आत्मविश्वास डगमगाता,
पिता का एक वाक्य उन्हें फिर खड़ा कर देता—
“तू कर सकती है।”
बार-बार असफल होने के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी।
पढ़ाई जारी रखी, खुद से लड़ीं, और सपने को हकीकत बना दिया।
यह कहानी सिर्फ़ CA बनने की नहीं है—
यह कहानी है एक चाय बेचने वाले पिता के बड़े सपनों की,
और एक बेटी की मेहनत की, जिसने साबित कर दिया कि
हालात नहीं, हौसले तय करते हैं कि इंसान कहाँ तक पहुँचेगा।
ऐसी कहानियाँ याद दिलाती हैं—
सफलता अमीरी से नहीं, हिम्मत और विश्वास से जन्म लेती है। 🤗

image
44 w - Vertalen

छुप-छुपकर रामलला के दर्शन करता दिखा बंदर, मूर्तिकार अरुण योगीराज ने शेयर किया राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले का भावुक वीडियो!
#rammandir #ramlalla #ayodhya #arunyogiraj #abpnews

44 w - Vertalen

असली शिक्षा संस्कारों में है! 🇯🇵 जापान में सफाई को छोटा काम नहीं, बल्कि जिम्मेदारी माना जाता है। काश हमारे स्कूलों में भी बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ ऐसे जीवन के सबक सिखाए जाते। ❤️
#japan #school #discipline

image
44 w - Vertalen

नैनीताल में नए साल का जश्न उस समय हंगामे में बदल गया, जब गाजियाबाद से गर्लफ्रेंड के साथ घूमने पहुंचे एक युवक को उसकी पत्नी ने पकड़ लिया. यह घटना नैनीताल के मॉल रोड क्षेत्र के आसपास की बताई जा रही है, जहां पत्नी ने पति को सार्वजनिक स्थान पर रंगे हाथों पकड़ लिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक गाजियाबाद का रहने वाला है और नए साल का जश्न मनाने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ नैनीताल पहुंचा था. वहीं उसकी पत्नी प्रीति को पति के नैनीताल आने की भनक लग गई थी. प्रीति पिछले चार दिनों से नैनीताल में अपने पति को तलाश रही थीं. पत्नी का कहना है कि कई दिनों से पति उसका फ़ोन नहीं उठा रहा था, जिसके बाद उसे शक हुआ.
#nainitalnews #uttarakhand #latestupdates #abpnews

image
44 w - Vertalen

ऋषिकेश में भालू ने लोगों को दौड़ाया! सबकुछ कैमरे में कैद
#rishikesh #bearattack #wildlifealert #caughtoncamera #viralvideo #abpnews

44 w - Vertalen

न्यू ईयर पार्टी से लौट रहे युवक की दर्दनाक मौत, 9 दिसंबर को हुई थी शादी, पत्नी बोली-उजड़ गई मेरी दुनिया...see more

image
44 w - Vertalen

घर में न्यू ईयर पार्टी मना रहे कुछ दोस्तों का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। दरअसल, लड़कों ने पार्टी के लिए ऑनलाइन खाना मंगवाया होता है। लेकिन जब डिलीवरी बॉय आता है, तो वह उसे भी पार्टी में शामिल कर लेते हैं और गोद में उठाकर उसे नाचना शुरू कर देते हैं।

image