Ontdekken postsOntdek boeiende inhoud en diverse perspectieven op onze Ontdek-pagina. Ontdek nieuwe ideeën en voer zinvolle gesprekken
दक्षिणीब्राजील (Brazil) के गुआइबा (Guaiba) शहर से एक चौंकाने वाला और अविश्वसनीय वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जहां तूफानी हवाओं के कारण ‘स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी’ की एक विशाल प्रतिकृति (Statue Of Liberty’s Massive Replica Topples) धड़ाम से जमीन पर गिर गई. लगभग 24 मीटर ऊंचा यह ढांचा रियो ग्रांडे डो सुल महानगर क्षेत्र के अंतर्गत पोर्टो एलेग्रे के पास एक रिटेल स्टोर के पार्किंग एरिया में स्थापित था. दिल दहला देने वाली यह घटना बीते सोमवार को दोपहर करीब 3 बजे घटी, जिसमें किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है. इस घटना का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.
एक दिल छू लेने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है, जहाँ एक दयालु व्यक्ति ने एक फूल बेचने वाली महिला से फूल खरीदे और तुरंत उन्हें वापस उसी को उपहार में दे दिया। इस छोटे लेकिन बेहद भावुक कदम ने महिला को भावुक कर दिया और देखने वालों के दिलों को भी गहराई से छू लिया। कई लोगों ने उसकी इस नेकदिली की सराहना की, जो बिना किसी उम्मीद के सिर्फ इंसानियत दिखाने के लिए किया गया कदम था। यह वायरल वीडियो अब लोगों को छोटी-छोटी बातों में भी करुणा और दया फैलाने के लिए प्रेरित कर रहा है।