46 w - Translate

यूपी के सहारनपुर से दिल दहला देने वाली एक घटना सामने निकलकर आई है । जो एक डरावने पहलू को उजागर करती है। पिछले दो साल से अपने प्रेमी बिलाल खान के साथ लिव-इन में रह रही उमा की कहानी का अंत बेहद दर्दनाक हुआ। जब बिलाल खान की शादी कहीं और तय हो गई, तो उमा ने उस पर शादी का दबाव बनाना शुरू कर दिया और किसी और से शादी करने से मना कर दिया। आरोपी बिलाल को डर था कि अगर सच्चाई उसके परिवार को पता चली तो उसकी शादी टूट जाएगी। इसी डर ने उसे हत्यारा बना दिया। उसने न सिर्फ अपनी प्रेमिका उमा की गला रे•त•क•र ह•त्या कर दी, बल्कि पहचान छिपाने के लिए ला•श का सि•र भी काट दिया और शव को हरियाणा के यमुनानगर में खेतों में फें•क दिया।

image
46 w - Translate

झोला छाप डॉक्टर से इलाज कराने से पहले सावधान!!😱!!

46 w - Translate

तान्या मित्तल ने भले ही 'बिग बॉस 19' की ट्रॉफी न जीती हो, लेकिन वह निसंदेह शो की सबसे बड़ी इंटरनेट सेंसेशन बन गई हैं। अपनी लाइफस्टाइल और दौलत के बारे में उनके बड़े-बड़े दावों ने उन्हें पूरे सीजन में सुर्खियों में बनाए रखा और सबसे फेमल भी बना दिया। नहाने के लिए 'इतनी सारी चीजों' की जरूरत होती है, ऐसा मासूमियत से कहने से लेकर झाड़ू-पोछा करते हुए अपने माता-पिता के नाराज होने की चिंता जताने तक, तान्या की बातों ने लोगों को लोटपोट कर दिया।
तान्या मित्तल शो में अक्सर अपने घर-परिवार और दौलत का बखान करती रहती हैं। घर के बाहर काफी खोजबीन भी हुई लेकिन अब जब तान्या अपने घर पहुंची हैं तो उन्हें देखकर सच में लोग चौंक गए हैं। दरअसल, तान्या मित्तल का हाल ही में उनके घर पर स्वागत हुआ और घर के बाहर महंगी गाड़ियों की लाइन दिखी। उसके बाद अंदर सेलिब्रेशन का नजारा भी दिखा जहां तान्या का स्वागत किया गया।

image

image
46 w - Translate

पंजाब के मोगा जिले के छोटे से गांव दुनेके से निकली 19 साल की रैपर परम ने दुनिया के म्यूजिक मैप पर भारत का नाम चमका दिया है।
परम ने अपनी डेब्यू सिंगल “That Girl” के साथ इतिहास रचते हुए Spotify Global Viral 50 चार्ट में नंबर 1 मुकाम हासिल किया है। वह ऐसा करने वाली पहली भारतीय महिला कलाकार बन गई हैं। यह गाना रिलीज़ के सिर्फ दो हफ्तों में टॉप पर पहुंच गया।
परम की कच्ची और दमदार आवाज़, साथ ही उनका ऑथेंटिक पंजाबी रैप स्टाइल दुनियाभर के श्रोताओं को पसंद आ रहा है।
इस बड़ी उपलब्धि का जश्न Spotify ने न्यूयॉर्क के Times Square में EQUAL बिलबोर्ड पर परम को फीचर करके मनाया।
छोटे गांव से निकलकर ग्लोबल स्टेज तक पहुंची परम की यह कहानी हर इंडिपेंडेंट आर्टिस्ट के लिए प्रेरणा है। उनकी सफलता पंजाबी म्यूजिक के ग्लोबल असर को भी दिखाती है।
#param #punjabirapper #spotifyglobal #timessquare #indianartist #womeninmusic #punjabimusic #globalviral #inspiration #yourstory #yourstoryhindi

image

image

image
46 w - Translate

अमेरिका में एक शख्स घर से सिगरेट खरीदने के लिए निकला और अचानक गायब हो गया. वह कहां गया, उसका क्या हुआ, कभी किसी को पता नहीं चल पाया. उस लापता शख्स को लेकर कई तरह की कहानियां और अफवाएं भी सामने आई. अब 62 साल बाद उसका सुराग मिला है.
मिरर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जॉर्ज कैरोल नाम के 1963 में लापता हो गए थे. वह एक अमेरिकी सैनिक थे. जब जॉर्ज कैरोल गायब हुए,तब उनके बेटे माइकल सिर्फ आठ महीने के थे, लेकिन दशकों बाद उनके पिता का शव उन्हीं के पुश्तैनी घर में मिला. बेटे माइकल ने पूरी कहानी बताई कि कैसे इतने सालों पर इस मामले का खुलासा हुआ.
पूरी खबर : https://intdy.in/t4ctc3
#missingperson #america #georgecarroll #atcard #aajtaksocial

image

image

image