Entdecken BeiträgeEntdecken Sie fesselnde Inhalte und vielfältige Perspektiven auf unserer Discover-Seite. Entdecken Sie neue Ideen und führen Sie bedeutungsvolle Gespräche
देवरिया जिले के खुखुन्दू क्षेत्र में एक दिहाड़ी मजदूर की बारात ई-रिक्शा से निकाली गई, जो सादगी और सामूहिक सहयोग का उदाहरण बनी। भटहर मोहल्ले के निवासी दुर्गेश, पुत्र स्वर्गीय राम अवतार और रामवती, अपनी शादी के लिए डुमरिया लाला रवाना हुए। उनकी शादी स्वर्गीय बुल्लू प्रसाद और अनीता देवी की पुत्री कुमारी शिल्पी के साथ होनी है।
दुर्गेश दिहाड़ी मजदूर हैं और उनके परिवार की आर्थिक स्थिति सामान्य है। ऐसे में उनके दोस्तों और गांव के युवाओं ने मिलकर इस शादी को खास बनाने का निर्णय लिया। सभी ने आपस में आर्थिक योगदान कर बारात के लिए लगभग 30 ई-रिक्शा सजवाए। बारात निकलने पर लगभग 100 बाराती इन सजे हुए ई-रिक्शाओं में सवार होकर खुशी-खुशी गंतव्य की ओर रवाना हुए। यह अनूठी बारात पूरे क्षेत्र में लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई।
#deoria #wedding #friends #happiness #viral | #zeenews