image

imageimage

image

image

imageimage

image

image

imageimage
1 ذ - ترجم

इस वर्ष हिमाचल, पंजाब, उत्तराखंड में सामान्य से कई गुना बारिश हुई है । जिससे हजारों परिवार प्रभावित हुये हैं । सैकड़ों परिवार बेघर हो गये है, उनके घर-बार के साथ दैनिक जरूरत का सामान भी नष्ट हो चुका है । ऐसे बहुत से परिवार अभी भी राहत शिविरों में रहकर पुनुर्वास की हिम्मत जुटा रहे हैं । ऐसे में सरकार के साथ हम सभी का दायित्व भी है कि हर प्रकार सहयोग कर उनके साहस को बढ़ायें ।
सनातन न्यास फाउडेंशन द्वारा ‘सनातन क्रिकेट लीग’ का आयोजन किया जा रहा है ।
यह एक दिवसीय आयोजन दिनांक 18 अक्टूबर 2025 को प्रातः 9.30 बजे से दिल्ली के पहाड़गंज स्थित करनैल सिंह स्टेडियम में खेला जायेगा । आयोजन में प्रवेश निःशुल्क होगा । आयोजन के दौरान सनातन न्यास फाउन्डेशन के सहयोग के साथ ही अन्य दर्शक एवं आमंत्रित जन बाढ़ पीड़ितों के लिये अपना आर्थिक सहयोग प्रदान कर सकेंगे ।
सनातन क्रिकेट लीग में प्रमुखतया चार टीमें भाग लेंगी । जिनमें सनातन न्यास फाउन्डेशन अध्यक्ष एवं प्रियाकान्तजु मंदिर, वृन्दावन के संस्थापक श्री देवकीनंदन ठाकुरजी महाराज, बागेश्वर पीठाधीश्वर श्री धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी महाराज, सरस कथा प्रवक्ता श्री इन्द्रेश उपाध्याय जी महाराज एवं प्रमुख रामकथा प्रवक्ता श्री चिन्मयानंद बापू जी महाराज प्रमुख रूप से शामिल होंगे ।
#floodrelief #flooding #cricket #cricketleague

image

image