Découvrir des postesExplorez un contenu captivant et des perspectives diverses sur notre page Découvrir. Découvrez de nouvelles idées et engagez des conversations significatives
23 अगस्त, 2023 को चंद्रयान 3 के विक्रम लैंडर की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव (South Pole) पर सफलतापूर्वक लैडिंग ने इतिहास रच दिया और भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव पर कामयाब लैंडिंग करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया।
भारतीय अंतिरक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने चंद्रयान को श्रीहरिकोटा से 14 जुलाई को लॉन्च किया था। 41वें दिन चांद के साउथ पोल पर लैंडिंग हुई।
चंद्रयान-3 ने भारतीय समयानुसार शाम 5 बजकर 44 मिनट पर ऑटोमैटिक लैंडिंग प्रोसेस शुरू की और शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रयान-3 के लैंडर ने चांद पर अपना कदम रखा।
सफल लैंडिंग होते ही इसरो का पूरा कंट्रोल रूम तालियों की गड़गड़ाहट और जयकारों से गूंज उठा। दुनिया के सबसे बड़े अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान नासा NASA ने भी भारतीय अंतिरक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) को बधाई दी।
इस मिशन की सफलता के बाद पीएम श्री नरेन्द्र मोदी ने ISRO के वैज्ञानिकों और समस्त देशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि भारत की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग पूरी मानवता के लिए है। उन्होंने कहा कि इससे भविष्य में अन्य देशों के चंद्रमा मिशनों को मदद मिलेगी। भारत अब चांद पर है, यह क्षण भारत के उदयीमान भाग्य के आह्वान का है।