Découvrir des postesExplorez un contenu captivant et des perspectives diverses sur notre page Découvrir. Découvrez de nouvelles idées et engagez des conversations significatives
#आपका_विधायक_आपके_द्वार
प्रतिदिन के घर-घर जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत सुंदरपुर वार्ड में संत रविदास मंडल के समर्पित और ऊर्जावान भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर जाकर नागरिकों से सीधा संवाद किया।
जनसंपर्क के दौरान क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनी और संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान हेतु आवश्यक निर्देश दिए, जिससे लोगों को राहत मिल सके और उनकी शिकायतों का शीघ्र निवारण सुनिश्चित हो।
इस अभियान के अंतर्गत नवमतदाताओं की पहचान कर उन्हें मतदाता सूची में जोड़ने की प्रक्रिया भी की गई, ताकि युवा मतदाताओं को लोकतंत्र की मुख्यधारा से जोड़ा जा सके और उनकी भागीदारी को मजबूत किया जा सके।
जनसंपर्क के दौरान नागरिकों को बीते आठ वर्षों में राज्य की भाजपा सरकार द्वारा चलाए गए जनकल्याणकारी एवं विकासपरक कार्यों की जानकारी दी। साथ ही काशी के चहुंमुखी विकास को लेकर नागरिकों से मिले सुझावों को ससम्मान स्वीकार किया गया।