Esplora contenuti accattivanti e prospettive diverse nella nostra pagina Scopri. Scopri nuove idee e partecipa a conversazioni significative
सिंगर मिलिंद गाबा आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। मिलिंद का जन्म 7 दिसंबर को दिल्ली में हुआ था। मिलिंद गाबा को बचपन से ही म्यूज़िक और मॉडलिंग का शौक है। "नज़र लग जाएगी", "शी डोंट नो", "मैं तेरी हो गई", "ज़िंदगी दी पौडी", "पीले पीले", "ब्यूटीफुल", "नाचुंगा ऐसे", "क्या कारू" और "दिल्ली शहर" जैसे बेहतरीन गाने गाए है।
मिलिंद गाबा को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं 🎉🎂💐
नया साल 2025 जल्द ही शुरू होने वाला है. इस नए साल में कई ग्रह के गोचर होने वाले हैं और कुछ ग्रहों की आपस में युति भी होने जा रही है. दरअसल, साल 2025 में राहु शुक्र की युति मीन राशि में होने वाली है, जो एकदम खास मानी जा रही है
नए साल 2025 में होगी राहु-शुक्र की महायुति, इन राशियों पर बरसेगी कृपा ही कृपा नया साल 2025 जल्द ही शुरू होने वाला है. इस नए साल में कई ग्रह के गोचर होने वाले हैं और कुछ ग्रहों की आपस में युति भी होने जा रही है।
शादी समारोह के वीडियो अक्सर वायरल होते हैं, लेकिन हाल ही में एक वीडियो ने सभी का ध्यान आकर्षित किया है। इस मुस्लिम परिवार की शादी में पैसों के लेन देन का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।
वीडियो में दिखाया गया है कि दुल्हन के परिवार ने दूल्हे को 2.5 करोड़ रुपये नकद दिए। इसके अलावा, जूता चुराई की रस्म के लिए दूल्हे की साली को 11 लाख रुपये, निकाह पढ़वाने वाले को 11 लाख रुपये, और मस्जिद के लिए 8 लाख रुपये का दान दिया गया।
"हर घर में पेड़, हर गाँव में बगीचा।" - यह केवल विचार नहीं, मैसूर के हैदर अली खान का सपना है।
मैसूर के तिलकनगर के ईदगाह मैदान में उन्होंने 313 पेड़ों से एक ऐसा प्राकृतिक शामियाना बनाया है, जिसकी छांव में 12,000 लोग आराम से बैठ सकते हैं। 65 साल के हैदर अली सिर्फ पेड़ लगाते ही नहीं, बल्कि अपनी खास तकनीक से उन्हें छतरी और पंडाल का आकार देते हैं।
उनका यह सफर 1999 में ईदगाह मैदान से ही शुरू हुआ था, जहां उन्होंने पहली बार पेड़ों को इस रूप में उगाया। शादी के मंडप से प्रेरणा लेकर उन्होंने यह तकनीक विकसित की। अब तक, उन्होंने 2000 से ज़्यादा पेड़ लगाए हैं, जो आज भी जीवित हैं।
राजीवनगर के रहने वाले हैदर अली एक उम्दा कलाकार भी हैं, और दिल में हमेशा से समाज के लिए कुछ करने की इच्छा रखे हुए थे।
"1980 के दौर की बात है, मैं एक Machinery Engineer के तौर पर कोल्हापुर की एक कॉटन फैक्ट्री में काम करता था। एक दिन मैं कुछ सामान लेकर वर्कशॉप से फैक्ट्री जा रहा था। तभी मुझे थकान लगी तो एक पेड़ के नीचे बैठ गया। उस पेड़ की छाँव में बैठकर मुझे बेहद शांति और सुकून मिला। मैं जैसे मंत्रमुग्ध ही हो गया। मैं हमेशा सोचता था कि मुझे लोगों और समाज के लिए कुछ करना है। उस समय यह नहीं मालूम था कि क्या करना है।"
1998 में जब वह अपने घर मैसूर लौटकर आये तो ईदगाह मैदान में पेड़ लगाने शुरू कर दिए। जब ये पेड़ बड़े होने लगे तो हैदर ने लोगों को इनके नीचे बैठे या आराम करते हुए देखा। सारे पेड़ एक-दूसरे के पास-पास भी थे; यहाँ से उन्हें इन्हें जोड़कर 'शामियाना' बनाने का ख्याल आया।
बिना एक भी डाली काटे, और बिना किसी मशीन के, केवल एक सुतली से उन्होंने पेड़ों को आपस में बाँधना शुरू किया और इस तरह मैदान का नज़ारा ही बदल गया।
खान साहब पिछले 20 सालों में, ईदगाह मैदान के अलावा, सड़कों के किनारे, स्कूलों के कैंपस में 2,262 पेड़ लगा चुके हैं। आज भी वह अपनी Bajaj M 80 Scooter से दो स्टील के स्टूल और एक रस्सी लिए कहीं भी पेड़ों को बांधकर शामियाना बनाते नज़र आ जाएंगे।