Keşfedin MesajlarıKeşfet sayfamızdaki büyüleyici içeriği ve farklı bakış açılarını keşfedin. Yeni fikirleri ortaya çıkarın ve anlamlı konuşmalara katılın
साहित्य के क्षेत्र में 2024 के नोबेल पुरस्कार का एलान कर दिया गया है। इसके लिए इस साल दक्षिण कोरिया की लेखिका हेन कांग का नाम शामिल किया गया है। उन्हें उनके गहन काव्यात्मक गद्य के लिए इस सम्मान से नवाजा गया। यह गद्य ऐतिहासिक आघातों और मानव जीवन की नाजुकता को उजागर करता है। उनके किताबों में द वेजिटेरियन, द व्हाइट बुक, ह्यूमन एक्ट्स और ग्रीक लेसन्स शामिल हैं। आपको बता दें कि इससे पहले को साइंटिस्ट डेविड बेकर, डेमिस हस्साबिस और जॉन जंपर को प्रोटीन पर काम करने के लिए रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार से नवाजा गया था। साहित्य के क्षेत्र में अभी तक 121 लोगों को नोबेल पुरस्कार मिल चुका है, जिसमें से 18 महिलाएं हैं। रवींद्रनाथ टैगोर एक मात्र भारतीय हैं, जो जो साहित्य के नोबेल से सम्मानित हुए हैं। उन्हें यह पुरस्कार 1913 में मिला था।
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में एंगस डीनन नामक ब्रिटिश शख्स लंदन में झालमुरी बेचते नजर आ रहा है। वह भारत घूमने के दौरान कोलकाता में झालमुरी का स्वाद चखकर इतना प्रभावित हुआ कि उसने इसे बनाना सीखा और लंदन में अपना स्टॉल खोल लिया। अब वह झालमुरी का एक कोन 4 पाउंड (करीब 436 रुपये) में बेच रहा है। Ansh Rehan नाम के इंस्टाग्राम यूजर ने इसका वीडियो शेयर किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है।
#viralvideo #londonstreetfood #jhalmuri #desitaste #britishvendor #indiansnack #socialmediabuzz #londonfood