मलेशिया में रिदम के कौशल से गूंजा जय हिन्दुस्तान
10वीं एशियन पैसिफिक डेफ एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में जीते दो गोल्ड
खेलपथ संवाद
क्वालालम्पुर। बरेली की मूक-बधिर बेटी भले ही बोल और सुन नहीं सकती, लेकिन आज उसकी सफलता की गूंज पूरे देश में है। पैरा एथलीट रिदम शर्मा ने एक दिसम्बर से मलेशिया की राजधानी क्वालालम्पुर में चल रही 10वीं एशियन पैसिफिक डेफ एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में दो स्वर्ण व एक रजत पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है।

image

चमोली के देवाल ब्लाक के वाण गाँव निवासी रितेश सिंह बिष्ट ने बेंगलुरु में आयोजित WBC ( World Boxing championship ) India Title में टाइटल फाइट जीतकर जनपद के साथ उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। रितेश बिष्ट की इस कामयाबी पर पूरे क्षेत्र में ख़ुशी की लहर है ।
जय देवभूमि जय उत्तराखण्ड 🙏🙏

image

image

image

image

image

image

दिल्ली में अब सभी सरकारी दफ्तर अलग-अलग समय खुलेंगे; प्रदूषण के चलते टाइमिंग में बदलाव की सूचना जारी, AQI लेवल 400 पार
राजधानी दिल्ली में शुद्ध और साफ हवा को लोग तरस रहे हैं। बढ़ते प्रदूषण से वायु गुणवत्ता इतनी खराब हो गई है कि, हवा दम घोंटू होने लग गई है। प्रदूषण के चलते पूरी दिल्ली में धुंध की परत छाई हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPC के अनुसार, दिल्ली के कई इलाकों में AQI लेवल 400 के पार पहुंच गया है।
फिलहाल, प्रदूषण को नियंत्रित करने और इससे निजात पाने के लिए दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार द्वारा कई अहम कदम उठाए जा रहे हैं। इस कड़ी में दिल्ली के सभी सरकारी दफ्तरों की टाइमिंग भी अलग-अलग कर दी गई है ताकि दिल्ली में ट्रैफिक लोड कम कर गाड़ियों के धुंए से होने वाले प्रदूषण की रोकथाम की जा सके। इस संबंध में दिल्ली की सीएम आतिशी ने जानकारी दी है।
सीएम आतिशी ने बताया, ''यातायात की भीड़भाड़ और उससे जुड़े प्रदूषण को कम करने के लिए, दिल्ली भर के सरकारी कार्यालय अलग-अलग समय पर खुलेंगे। अब दिल्ली नगर निगम के दफ्तर सुबह 8:30 बजे से शाम 5 बजे तक खुलेंगे। केंद्र सरकार के दफ्तर सुबह 9 बजे से शाम 5:30 बजे तक खुलेंगे। जबकि दिल्ली सरकार के दफ्तर सुबह 10 बजे से शाम 6:30 बजे तक खुलेंगे।

image

हरिद्वार के श्यामपुर की बेटी मनीषा चौहान ने एशियाई महिला चैंपियनशिप ट्रॉफी के फाइनल में चीन को हराकर पूरे देश को गौरवान्वित किया है। 🌟🏑 अपने गांव लौटने पर स्थानीय लोगों ने उसका भव्य स्वागत किया और उसकी उल्लेखनीय उपलब्धि का जश्न मनाया।

भारतीय हॉकी टीम के लिए मिडफील्ड पोजीशन में खेलने वाली शानदार "ड्रैग फ्लिकर" मनीषा अपनी सटीकता और शक्ति के लिए जानी जाती हैं, जो सही समय पर सही खिलाड़ी को सटीक रूप से गेंद पास करती हैं।

जब वह अपने गांव श्यामपुर (हरिद्वार) लौटी, तो उसकी एक झलक पाने और फोटो और सेल्फी लेने के लिए दिन भर बड़ी संख्या में लोग जुटे रहे। गांव वालों ने मनीषा के परिवार के साथ मिलकर मालाओं, ढोल और जश्न के जुलूस के साथ अपनी बेटी का स्वागत किया, नाचते-गाते हुए। 🎉✨

उसके पिता ज्ञान सिंह चौहान ने गर्व व्यक्त करते हुए कहा, "यह हमारे लिए सम्मान का क्षण है।"

देवभूमि उत्तराखंड का नाम अंतर्राष्ट्रीय पटल पर रोशन करने के लिए मनीषा चौहान को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 🌺👏

image

पाकिस्तान के एकमात्र हिन्दू क्रिकेटर दानिश कनेरिया की पत्नी को कितने लाइक दोगे, आज दोनों को आशीर्वाद देने में कमी ना करना

image