2 yıl - çevirmek

इंडियन आइडल विजेता #पवनदीप_राजन ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा. पवनदीप की आवाज आपका दिल जीत लेगी.आइडल 12 का खिताब भी अपने नाम कर चुके हैं.
इस दौरान उन्होंने पूजा पाठ कर अपनी आवाज से ग्रामीणों का दिल जीता और ग्रामीणों को अपने गाने सुनाए, जिससे ग्रामीण काफी खुश नजर आए. इस मौके पर पवनदीप की दोस्त अरुनिता भी मौजूद रहीं. वहीं आज पवनदीप राजन अपने परिवार संग सल्ला से चंपावत के लिए रवाना होंगे. बताते चलें कि पवनदीप राजन मूलरूप से पिथौरागढ़ #सल्ला गांव के रहने वाले हैं. अब उनका परिवार #चंपावत जिले में रहता है. #पिथौरागढ़ और चंपावत जिले एक दूसरे से मिले हैं. चंपावत जिला #पिथौरागढ़ से पृथक जिला बना था.
जानें कौन हैं पवनदीप राजन: पवनदीप राजन उत्तराखंड के चंपावत के रहने वाले हैं. उनके पापा सुरेश राजन कुमाऊं के सिंगर हैं. पवनदीप राजन की नानी भी फोक सिंगर थीं. पवनदीप को म्यूजिक विरासत में मिला है. उन्हें उनके पिता सुरेश राजन और ताऊ सतीश राजन ने बचपन से ही म्यूजिक सिखाया. पवनदीप राजन गाने के साथ-साथ अनेक म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट बजा लेते हैं. वह कई सिंगिंग रियलिटी शो जीत चुके हैं. वे 2015 में टीवी शो द वॉइस ऑफ इंडिया जीत चुके हैं. पवनदीप इंडियन आइडल 12 का खिताब भी अपने नाम कर चुके हैं.❤❤❤🥰

image
image
image
2 yıl - çevirmek

भारतीय महिला हॉकी टीम ने कप्तान सलीमा टेटे (झारखंड) के नेतृत्व में धांसू प्रदर्शन करते हुए महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम कर ली है. बिहार के राजगीर में यह खिताबी मुकाबला बुधवार (20 नवंबर) को खेला गया, जिसमें भारतीय टीम की टक्कर चीन से थी. भारतीय टीम ने दमदार खेल दिखाया और 1-0 से चीन को शिकस्त दी. इसके साथ ही भारतीय टीम ने तीसरी बार यह खिताब जीता. टीम के लिए एकमात्र गोल 31वें मिनट में दीपिका ने दागा. यह टूर्नामेंट का उनका 11वां गोल रहा. इसके अलावा चीन ने कई बार गोल दागने की कोशिश की, लेकिन उनकी मंशा पूरी नहीं हो सकी.भारतीय महिला हॉकी टीम ने इस टूर्नामेंट में शानदार खेल दिखाया और एक भी मैच नहीं हारा। ग्रुप स्टेज से लेकर फाइनल तक भारत ने सभी मुकाबले जीतकर इस खिताब को अपने नाम किया। सेमीफाइनल में भारत ने जापान को 2-0 से हराया था, जबकि फाइनल में चीन को मात दी। यह भारत का लगातार दूसरा एशियन चैंपियंस ट्रॉफी खिताब है।

image
2 yıl - çevirmek

हलधर नाग, जिन्हें 'लोक कवि रत्न' कहा जाता है, ने कोसली भाषा में कविताएँ लिखकर साहित्य की दुनिया में इतिहास रच दिया। तीसरी कक्षा के बाद पढ़ाई छोड़ने वाले हलधर बिना किताब के कविताएँ सुनाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी कविताएँ पाँच विद्वानों के पीएचडी शोध का विषय बन चुकी हैं। 1990 में पहली कविता प्रकाशित होने के बाद, उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। समाज, प्रकृति और पौराणिक कथाओं पर लिखने वाले इस कवि को 2016 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया। उनके शब्दों में, "हर कोई कवि है, पर उसे आकार देना कला है।"

image

image
2 yıl - çevirmek

पहले टेस्ट में भारतीय गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया पर किया पलटवार
ऑस्ट्रेलिया अपनी पहली पारी में 67/7, भारत से अब भी 83 रन पीछे
खेलपथ संवाद
पर्थ। पर्थ टेस्ट के पहले दिन का खेल समाप्त हो चुका है। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में सात विकेट गंवाकर 67 रन बना लिए हैं। भारत ने अपनी पहली पारी में 150 रन बनाए थे। इस लिहाज से ऑस्ट्रेलिया अब भी 83 रन पीछे है। भारतीय बल्लेबाजी के फ्लॉप रहने के बाद और 150 रन पर ऑलआउट होने के बाद ऐसा लग रहा था कि ऑस्ट्रेलिया हावी है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी और भी खराब रही। अभी तक कोई भी कंगारू बल्लेबाज 20 के आंकड़े से ऊपर नहीं जा सका है। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने अब तक चार विकेट लिए हैं।

image
2 yıl - çevirmek

जागरूकता ही नशे से समाज और राष्ट्र को बचा सकती हैः एसएसपी शैलेष कुमार पांडेय
शांतिपूर्ण समाज के लिए अभिशाप है नशाः पुलिस अधीक्षक ग्रामीण त्रिगुण बिसेन
के.डी. मेडिकल कॉलेज में हुई नशामुक्त भारत अभियान पर संगोष्ठी
मथुरा। नशा एक सामाजिक बीमारी है, इस बीमारी से हमें और आपको न केवल अपने आपको बचाना है बल्कि जागरूकता के माध्यम से समाज तथा राष्ट्र को भी सुरक्षित करना है। नशा शरीर के लिए जहां खतरनाक है वहीं समाज में बढ़ते अपराधों का भी मुख्य कारण है। नशा मुक्त-अपराध मुक्त समाज की स्थापना के लिए हम सभी को मिलकर कदम उठाने होंगे तभी नशामुक्त भारत अभियान की यह मुहिम सार्थक होगी। उक्त उद्गार शुक्रवार को मथुरा पुलिस तथा के.डी. मेडिकल कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित मद्यनिषेध शिक्षात्मक प्रतियोगिता और संगोष्ठी में एसएसपी शैलेष कुमार पांडेय ने एमबीबीएस छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए। संगोष्ठी शुभारम्भ से पूर्व प्रबंध निदेशक मनोज अग्रवाल ने एसएसपी शैलेष कुमार पांडेय तथा महाप्रबंधक अरुण अग्रवाल ने पुलिस अधीक्षक ग्रामीण त्रिगुण सिंह बिसेन का स्वागत किया।

image
2 yıl - çevirmek

आर्यवीर दोहरा शतक जड़ने के बावजूद पिता का दिल नहीं जीत पाए
वीरेन्द्र सहवाग ने कहा- बेटे 23 रन से चूक गए फरारी का तोहफा
खेलपथ संवाद
नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर अब पिता की राह पर चल पड़े हैं। शुक्रवार को उन्होंने मेघालय के खिलाफ 297 रनों की दमदार पारी खेलकर सुर्खियां बटोरीं। उनकी इस पारी को उनके पिता ने भी सराहा। सहवाग ने ट्वीट कर बेटे की तारीफ की। उन्होंने कहा, "बहुत अच्छा प्रदर्शन किया आर्यवीर! हालांकि, तुम 23 रन से फरारी से चूक गए।"

image
2 yıl - çevirmek

सेमीफाइनल में पहुंची सात्विक-चिराग की जोड़ी
चाइना मास्टर्सः लक्ष्य सेन को मिली हार
खेलपथ संवाद
शेनझेन। भारत के सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने शुक्रवार को डेनमार्क के किम एस्ट्रुप और एंडर्स स्कार्प रासमुसेन की दूसरी वरीय जोड़ी को हराकर चाइना मास्टर्स सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। हालांकि पुरुष एकल में लक्ष्य सेन को तीसरी वरीयता के डेनमार्क के खिलाड़ी एंडि्रयस एंटोसेन के खिलाफ 53 मिनट चले मैच में 18-21, 15-21 से शिकस्त मिली।

image
2 yıl - çevirmek

वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिकेटरों ने प्रधानमंत्री मोदी को सराहा
कैरेबियाई क्रिकेटरों को भारत में मिलेगी प्रशिक्षण की सुविधा
पांच दशक बाद भारत का कोई प्रधानमंत्री गुयाना पहुंचा
खेलपथ संवाद
गुयाना। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहां भी जाते हैं, सबको अपना मुरीद बना लेते हैं। वेस्टइंडीज के क्रिकेट दिग्गज प्रधानमंत्री मोदी के क्रिकेट ज्ञान और सहृदयता के मुरीद हुए और कहा कि दुनिया में ऐसे और प्रधानमंत्री होने चाहिए। अब कैरेबियाई क्रिकेटरों को भारत में प्रशिक्षण की सुविधा मिलेगी।

image

image