2 yrs - Translate

डी गुकेश और डिंग लिरेन के बीच होगी विश्व चैम्पियन बनने की होड़
भारतीय शातिर के पास सबसे युवा विश्व चैम्पियन बनने का मौका
खेलपथ संवाद
सिंगापुर। भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश सोमवार से होने वाले विश्व शतरंज चैम्पियनशिप के लिए तैयार हैं और उनकी नजरें इस दौरान इतिहास रचने पर टिकी होंगी। विश्व चैम्पियनशिप में गुकेश का सामना चीन के गत चैम्पियन डिंग लिरेन से है। इसमें कोई संदेह नहीं गुकेश का पलड़ा लिरेन पर भारी है, लेकिन शीर्ष खिलाड़ियों का मानना है कि चीन के इस अनुभवी खिलाड़ी को कम आंकना चूक हो सकती है।

image
2 yrs - Translate

भारत ने पहले टेस्ट में कंगारुओं पर कसा शिकंजा
पर्थ में यशस्वी जायसवाल और विराट कोहली के शतक
534 रन का लक्ष्य देने के बाद भारत ने झटके पांच विकेट
खेलपथ संवाद
पर्थ। युवा यशस्वी जायसवाल और अनुभवी विराट कोहली के ‘बहु प्रतीक्षित’ शतक से ऑस्ट्रेलिया को 534 रन का रिकॉर्ड लक्ष्य देने के बाद भारत ने मेजबान टीम का स्कोर चौथे दिन लंच तक पांच विकेट पर 104 रन कर पहले क्रिकेट टेस्ट में अपना पलड़ा काफी मजबूत कर लिया। अब तक जसप्रीत बुमराह 26 रन पर दो विकेट और मोहम्मद सिराज 34 रन पर तीन विकेट ले चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया ने लंच तक पांच विकेट पर 104 रन बना लिए हैं। हेड 63 तथा मार्श पांच रन पर नाबाद हैं।

image
2 yrs - Translate

पहले दिन की नीलामी में ऋषभ पंत-श्रेयस रिकॉर्ड दाम पर बिके
पडिक्कल और डेविड वॉर्नर को नहीं मिले खरीददार
खेलपथ संवाद
जेद्दा। आईपीएल 2025 के लिए सऊदी अरब के जेद्दा में पहले दिन की मेगा नीलामी समाप्त हो गई है। रविवार को उम्मीद के अनुरूप भारतीय खिलाड़ियों पर जमकर पैसों की बरसात हुई और ऋषभ पंत तथा श्रेयस अय्यर रिकॉर्ड दाम पर बिके। पहले श्रेयस को पंजाब किंग्स ने 26.75 करोड़ रुपये में खरीदा। श्रेयस उस वक्त तक आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे। हालांकि, कुछ देर बाद ही ऋषभ पंत नीलामी में उतरे और उन्हें लखनऊ सुपरजाएंट्स ने 27 करोड़ रुपये में खरीदा। पंत इस तरह आईपीएल नीलामी में सबसे ज्यादा दाम पर बिकने वाले खिलाड़ी बन गए। पंत और श्रेयस ने इस मामले में मिचेल स्टार्क को पीछे छोड़ा।

image

image

image

image

imageimage

image

image

image