Discover postsExplore captivating content and diverse perspectives on our Discover page. Uncover fresh ideas and engage in meaningful conversations
जसप्रीत बुमराह की पलटन ने पर्थ में तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का घमंड
भारत ने पहला टेस्ट 295 रन से जीतकर 1-0 की बनाई बढ़त
खेलपथ संवाद
पर्थ। कप्तान जसप्रीत बुमराह की पलटन ने पर्थ में ऑस्ट्रेलिया का घमंड तोड़ते हुए पहले टेस्ट में 295 रनों की शानदार जीत दर्ज करते हुए गावस्कर-बॉर्डर ट्रॉफी में 1-0 की अग्रता हासिल कर ली है। कप्तान जसप्रीत बुमराह को शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर आफ द मैच का पुरस्कार मिला।
आस्ट्रेलिया की धरती पर विराट कोहली का वर्ल्ड रिकॉर्ड
आस्ट्रेलिया में 12 शतक जड़ने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज
खेलपथ संवाद
पर्थ। भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ टेस्ट की दूसरी पारी में शानदार शतक जमाया। कोहली का टेस्ट में यह 30वां शतक है। ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में कोहली का यह दूसरा शतक है। अपनी शतकीय पारी के दौरान कोहली ने एक खास वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। विराट कोहली अब मेजबान देश में तीनों फॉर्मेट को मिलाकर सबसे ज्यादा शतक जमाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। कोहली ने ऑस्ट्रेलिया की धरती पर तीनों फॉर्मेट को मिलाकर कुल 12 शतक लगा दिए हैं।
मैक्स वेरस्टापेन ने जीती विश्व चैम्पियनशिप
चौथी बार एफ-1 विश्व चैम्पियनशिप जीत बना दिया खास रिकॉर्ड
खेलपथ संवाद
लास वेगास। मैक्स वेरस्टापेन फॉर्मूला वन के इतिहास में चार विश्व चैम्पियनशिप खिताब जीतने वाले सिर्फ छठे रेसर बन गए हैं। उन्होंने रविवार को लास वेगास ग्रांप्री में पांचवें स्थान पर रहकर प्रतिद्वंद्वी लैंडो नोरिस को विश्व खिताब जीतने से वंचित कर दिया।