13 w - Translate

तैयारियां जोरों पर, 22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट

#kedarnathdham | #lordshiva | #aajtaksocial |#atreel

13 w - Translate

यूपी में गंगा के तट पर उगेगा 'सोना', 26 जिलों में विकसित हो रहे ऑर्गेनिक विलेज; योगी सरकार ने तैयार किया 3370 क्लस्टर का चक्रव्यूह

अधिक जानकारी के लिए- LINK IN BIO!

#badhtaup #viksitupvision2047 #yogivikaspurush #kalaajkalup #investup #transformingup #upyogivision2047 #vision2047 #nayauttarpradesh @cmoffice_up @myogi_adityanath @upgovt @infodept_up

image
13 w - Translate

लखनऊ के विकासनगर क्षेत्र में अग्निकांड के लगभग पांच दिन बाद एक बार फिर लोग अपने आशियाने को संवारने में जुट गए हैं। आग से प्रभावित इलाके में रहने वाले लोग छप्पर डालकर जीवन को दोबारा शुरू करने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि स्थानीय स्तर पर मदद के तहत भोजन और कपड़ों की व्यवस्था भी की जा रही है। आवास विकास परिषद की जमीन पर बनी इस अवैध बस्ती में अब भी आग के निशान साफ दिखाई दे रहे हैं। लोग हाथों में राहत सामग्री लेकर वापस अपने घरों की ओर लौट रहे हैं, लेकिन भविष्य की अनिश्चितता के बावजूद उनका कहना है कि वे वर्षों से यहीं रह रहे हैं और अब यहीं रहना चाहते हैं, हालांकि बेहतर विकल्प मिलने पर वे स्थानांतरित होने के लिए तैयार हैं।

#lucknow #vikasnagar #fireincident
#fireaccident #slumarea #atcard #aajtaksocial

image

image
13 w - Translate

सड़क पर रील बनाना युवक को पड़ गया भारी!!

जिंदगी बहुत अनमोल है उसे ऐसे ना गवाएं

13 w - Translate

हम हर पल सांस लेते हैं और ऑक्सीजन के बिना कुछ मिनटों से ज्यादा जीवित नहीं रह सकते। हमें लगता है कि जीवन के लिए ऑक्सीजन सबसे जरूरी है।

लेकिन विज्ञान के अनुसार, धरती के सबसे पहले जीव उस हवा से भी ज्यादा पुराने हैं जिसे हम आज सांस में लेते हैं। अब तक मिले 3.5 अरब साल पुराने एक कोशिका वाले जीवाश्मों से यह प्रमाणित हो चुका है। ये सूक्ष्म जीव उस समय धरती पर पनपे थे जब वायुमंडल में ऑक्सीजन बिल्कुल नहीं थी, बल्कि मीथेन जैसी गैसें भरी हुई थीं। इन्हीं शुरुआती जीवों ने बाद में अपने विकास क्रम से धरती पर जीवनदायिनी ऑक्सीजन का निर्माण किया।

यह वैज्ञानिक तथ्य हमें सिखाता है कि परिस्थितियां चाहे कितनी भी विपरीत क्यों न हों, अगर आप खुद को ढालना सीख लें, तो आप न सिर्फ टिके रह सकते हैं बल्कि पूरा माहौल बदल सकते हैं।

image
13 w - Translate

High Protein Chole Paneer Salad For Weightloss😍

Super refreshing, healthy, delicious & perfect for summers.!✨

Ingre****nts :-
. Cucumber, Onion, Carrot, Tomato
. Oil as required
. Paneer & Boiled Chickpeas
. Salt, Pepper & Kashmiri Chilli
. Green Chillies
. Salad Dressing

#foo****sfood_court #salad #summerrecipes #trending #cholesalad

13 w - Translate

Right

image
13 w - Translate

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के रामनगर कघोट इलाके में एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सूत्रों के मुताबिक इस हादसे में अब तक 10 लोगों की मौत की खबर है। वहीं कई लोगों के घायल हुए हैं। मौके पर प्रशासन की टीम पहुंच चुकी है। राहत और बचाव का काम चलाया जा रहा है।

image
13 w - Translate

हिंसा की आग में कई महीनों तक झुलसने के बाद मणिपुर में धीरे-धीरे शांति लौट रही थी. अब ताजा घटनाओं ने इस प्रदेश के जख्म फिर हरे कर दिए हैं. रविवार रात हजारों लोग मणिपुर के कई जिलों में सड़कों पर उतर गए और जबर्दस्त विरोध-प्रदर्शन किया.

ये लोग हाल ही में हुए बम धमाके के खिलाफ प्रोटेस्ट कर रहे थे. इस धमाके में दो बच्चों की मौत हो गई थी. इस दौरान इंफाल ईस्ट के कोईरेंगई और हट्टा गोलपाटी, काकचिंग जिला और इंफाल वेस्ट जिले के मयाई लाम्बी में रात के समय रैलियां निकाली गईं.प्रदर्शनकारियों की सुरक्षा बलों के साथ झड़प भी हुई. पुलिस के अनुसार, सुरक्षा बलों ने इन जिलों के कई स्थानों पर प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े.

ऑल मणिपुर यूनाइटेड क्लब्स ऑर्गनाइजेशन (AMUCO), COCOMI और अन्य संगठनों ने पहाड़ी जिलों में सक्रिय कुकी उग्रवादियों के खिलाफ तत्काल एक्शन की मांग की. रैली में शामिल लोगों ने 2027 की जनगणना से पहले राष्ट्रीय नागरिक पंजी (NRC) लागू करने की भी डिमांड की.साथ ही 7 अप्रैल को बिष्णुपुर के त्रोंगलाओबी में हुए बम हमले के जिम्मेदार लोगों की गिरफ्तारी की भी मांग की गई, जिसमें दो बच्चों की मौत हो गई थी. बम हमले के बाद घाटी के पांचों जिलों में विभिन्न स्थानों पर विरोध प्रदर्शन हुए हैं.

#manipur | #nightrallies | #bombattack |#aajtaksocila |#atcard

image