2 jr - Vertalen

किसी सृजन को कानूनी सुरक्षा देना ही बौद्धिक सम्पदा अधिकार
आईपीआर में कॉपीराइट, ट्रेडमार्क, पेटेंट का विशेष महत्व
जीएल बजाज में हुई बौद्धिक सम्पदा अधिकार और महत्ता पर कार्यशाला
मथुरा। किसी व्यक्ति या व्यवसाय के पास मौजूद अमूर्त सम्पत्तियों से जुड़े सभी अधिकार जोकि ऐसी सम्पत्तियों को गैरकानूनी उपयोग या शोषण से बचाये जा सकें, बौद्धिक सम्पदा अधिकार कहलाते हैं। ऐसे अधिकार बौद्धिक सम्पदा के रचनाकारों को दिए जाते हैं ताकि उनकी रचनाओं का इस्तेमाल उनकी अनुमति के बिना कोई दूसरा न कर सके। बौद्धिक सम्पदा अधिकारों का उपयोग किसी निश्चित समय अवधि के लिए निर्दिष्ट सम्पत्ति या वस्तुओं के उपयोग पर धारक के एकाधिकार को व्यक्त करने के लिए किया जाता है। इन अधिकारों का उल्लंघन दंडनीय अपराध की श्रेणी में आता है। यह बातें सोमवार को जीएल बजाज ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, मथुरा के इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल (आईआईसी) द्वारा बौद्धिक सम्पदा अधिकार (आईपीआर) और नवप्रवर्तकों व उद्यमियों के लिए इसकी महत्ता विषय पर आयोजित कार्यशाला में मुख्य अतिथि बौद्धिक सम्पदा अधिकार विशेषज्ञ पूजा कुमार ने छात्र-छात्राओं को बताईं।

image

image

image
2 jr - Vertalen

पारितोषिक वितरण में कराटेबाजों का बढ़ाया हौसला
ऑल इंडिया कोटनाला कप कराटे चैम्पियनशिप का समापन
खेलपथ संवाद
इंदौर। ऑल इंडिया कोटनाला कप कराटे चैम्पियनशिप का सोमवार को पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि बिनोद कुमार ने विजेता कराटेबाजों का हौसला बढ़ाते हुए भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।

image

image
2 jr - Vertalen

बारहवीं बाजी जीत लिरेन ने की गुकेश से बराबरी
खेलपथ संवाद
सिंगापुर। भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश अपनी जीत की लय को बरकरार नहीं रख सके और उन्हें गत चैम्पियन चीन के डिंग लिरेन के खिलाफ विश्व शतरंज चैम्पियनशिप के 12वें दौर में हार का सामना करना पड़ा। गुकेश की हार से एक बार फिर दोनों खिलाड़ियों के बीच स्कोर बराबर हो गया है और फिलहाल दोनों 6-6 अंक की बराबरी पर हैं।

image

image
2 jr - Vertalen

हॉकी बेटी दीपिका की हैट्रिक से भारत ने मलेशिया को 5-0 से हराया
जूनियर महिला एशिया कप हॉकी में लगातार दूसरी जीत
खेलपथ संवाद
मस्कट। दीपिका की हैट्रिक की बदौलत गत विजेता भारत ने मलेशिया को 5-0 से हराकर जूनियर महिला एशिया कप हॉकी में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। यह टूर्नामेंट के इतिहास में भारत की मलेशिया पर लगातार तीसरी जीत है। 2015 में भारत ने 9-1 से और 2023 में 2-1 से जीत दर्ज की थी। भारत ने पिछले मैच में बांग्लादेश को 13-1 से रौंदा था।

image

image
2 jr - Vertalen

ग्रैंडमास्टर को हराने वाले सबसे युवा भारतीय बने आरित कपिल
नौ साल के शातिर ने अमेरिका के जियातदिनोव को दी मात
खेलपथ संवाद
नई दिल्ली। नौ साल, दो महीने और 18 दिन, किसी भी बच्चे के लिए यह उम्र स्कूल जाने और हठखेलियां करने की होती है, लेकिन दिल्ली के आरित कपिल ने इस उम्र में वह उपलब्धि हासिल कर ली, जो कोई भी भारतीय हासिल नहीं कर सका। शतरंज के खिलाड़ी आरित ने केआईआईटी अंतरराष्ट्रीय ओपन शतरंज टूर्नामेंट में अमेरिका के ग्रैंड मास्टर रासेत जियातदिनोव को हरा दिया।

image