Discover postsExplore captivating content and diverse perspectives on our Discover page. Uncover fresh ideas and engage in meaningful conversations
'श्री रामतारक आंध्रा आश्रम' परिसर में 'श्री वाग्देवी वाद्य संगीता कला नृत्या संस्कृति समस्था' द्वारा आयोजित कार्यक्रम "काशी विश्वेश्वरूनी की नृत्यांजली-2024" में बतौर मुख्य अतिथि, गुरुजनों व प्रतिभागी बच्चों को किया सम्मानित।
कार्यक्रम में बच्चों ने अत्यंत ही मनोहारी नृत्य प्रस्तुति दी। आंध्र प्रदेश व तेलंगाना के विभिन्न गुरुजनों द्वारा लाये गए विद्यार्थियों के अलग-अलग समूहों ने अपनी-अपनी प्रस्तुति दी।
बच्चों को अपनी संस्कृति की जानकारी देना और उन्हें उनकी जड़ों से जोड़े रखने में ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम अत्यंत ही लाभदायी हैं।
कार्यक्रम में गरिमामयी उपस्थिति रही, मा. महापौर श्री अशोक तिवारी जी, श्री वेमुरी वेंकट सुन्दर शास्त्री जी, श्री देवाशीष दास जी व मा. पार्षद श्री चन्द्रनाथ मुखर्जी जी की। कार्यक्रम के संयोजक रहे श्री बी. नागेंद्र यादव जी।