2 yrs - Translate

Modern Elegance: Exploring Commercial Interiors

Experience the perfect synergy of art and design in this commercial interior, where curated artwork adds depth and character to the space.

https://www.reecan.in/

2 yrs - Translate

Competency-based training is an approach to learning that focuses on developing specific skills and abilities required for a particular job or role. Unlike traditional training methods that may rely heavily on theoretical knowledge, competency-based training emphasizes practical, hands-on experience and assesses learners based on their ability to perform specific tasks or demonstrate desired behaviors. This type of training is highly personalized and tailored to individual needs, allowing learners to progress at their own pace and focus on areas where they need improvement. Visit the following link for more information - https://tatvaleadership.com/co....mpetency-based-train

2 yrs - Translate

विश्व एथलेटिक्स ट्रैक एंड फील्ड एथलीटों को करेगा मालामाल
पेरिस ओलम्पिक के स्वर्ण पदक विजेताओं को मिलेंगे 50,000 डॉलर
खेलपथ संवाद
मोनाको। पेरिस ओलम्पिक में ट्रैक एवं फील्ड के 48 स्पर्धाओं के स्वर्ण पदक विजेताओं को विश्व एथलेटिक्स (डब्ल्यूए) ने पहली बार 50,000 डॉलर (41.60 लाख रुपये) की पुरस्कार राशि देने की बुधवार को घोषणा की। विश्व एथलेटिक्स के इस कदम से 2028 में लॉस एंजिलिस में होने वाले खेलों में तीनों पदक विजेताओं को पुरस्कार देने का मार्ग प्रशस्त होगा।

image
2 yrs - Translate

पावो नूरमी खेलों में नीरज चोपड़ा को मिलेगी मैक्स डेह्निंग की चुनौती
नीरज 10 मई को दोहा डायमंड लीग मीट से करेंगे अपने सत्र की शुरुआत
खेलपथ संवाद
नई दिल्ली। दिग्गज भारतीय भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा 18 जून को फिनलैंड के तुर्कू में होने जा रहे पावो नूरमी खेलों में खेलते नजर आएंगे। इसमें उन्हें जर्मनी के 19 वर्षीय मैक्स डेह्निंग से कड़ी चुनौती मिल सकती है।

image
2 yrs - Translate

कॉमनवेल्थ जूडो चैम्पियनशिप में जतिन ने जीते तीन मेडल
वापस लौटने पर स्कूल प्रबंधन ने किया जोरदार स्वागत
खेलपथ संवाद
सोनीपत। प्रताप स्कूल खरखौदा के जतिन ने माल्टा में आयोजित कॉमनवेल्थ जूडो चैम्पियनशिप में सीनियर व जूनियर वर्ग में दो गोल्ड व कैडेट वर्ग में सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। माल्टा में 4 से 7 अप्रैल तक आयोजित प्रतियोगिता में 17 वर्षीय जतिन ने भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए सीनियर व जूनियर वर्ग में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दो गोल्ड मेडल जीते। कैडेट वर्ग में उन्होंने सिल्वर मेडल जीता। वहां से वापस लौटने पर जतिन का शानदार स्वागत किया गया।

image
2 yrs - Translate

प्रधानमंत्री मोदी ने वर्जुअल गेम्स में ली दिलचस्पी
शीर्ष गेमर्स से की मुलाकात, बढ़ाया हौसला
खेलपथ संवाद
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युवाओं के देश भारत को तकनीकी रूप से विकसित करने के लिए बेहद गंभीर हैं। वर्चुअल दुनिया हर किसी के जीवन का अहम हिस्सा बन गई है, इसी को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को भारत के शीर्ष भारतीय गेमर्स के साथ एक विशेष बातचीत की। इसमें गेमिंग संस्कृति, युवा आकांक्षाओं पर चर्चा की गई। प्रधानमंत्री ने बातचीत के दौरान विभिन्न खेलों में हाथ भी आजमाया।

image
2 yrs - Translate

नीरज चोपड़ा का लक्ष्य पेरिस ओलम्पिक से पहले 90 मीटर का आंकड़ा पार करना
टोक्यो और पेरिस के बीच सफलता ने मुझे काफी आत्मविश्वास दिया
खेलपथ संवाद
नई दिल्ली। ओलम्पिक स्वर्ण पदक विजेता भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा का लक्ष्य पेरिस ओलम्पिक से पहले 90 मीटर का आंकड़ा पार करना है और उनका कहना है कि जिस तरह से उनकी तैयारी चल रही है, यह जल्द ही कभी भी हो सकता है। प्रतियोगिता में चोपड़ा का सर्वश्रेष्ठ थ्रो 2022 स्टॉकहोम डायमंड लीग के दौरान आया, जहां उन्होंने 89.94 मीटर की दूरी तक भाला फेंका। हालाँकि उन्होंने प्रशिक्षण में 90 मीटर की दूरी पार कर ली है, लेकिन प्रतिस्पर्धा में उन्हें अभी भी इसकी बराबरी करनी है।

image
2 yrs - Translate

जीत की राह पर मुंबई, बुमराह के पंच से बेंगलुरु पस्त
ईशान-सूर्या का अर्धशतकीय पारी के साथ धमाका
खेलपथ संवाद
मुम्बई। आईपीएल 2024 के 25वें मैच में मुंबई इंडियंस ने सात विकेट से आरसीबी के खिलाफ जीत दर्ज की। एमआई अपनी दूसरी जीत के साथ अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंच गई है। वहीं, आरसीबी नौवें पायदान पर बनी है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बेंगलुरु ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 196 रन बनाए। इसके जवाब में मुंबई ने ईशान-सूर्या की अर्धशतकीय पारियों से 15.3 ओवर में तीन विकेट खोकर 199 रन बना लिए।

image
2 yrs - Translate

आईपीएल में भारतीय बल्लेबाजों की जोरदार धमक
टी20 विश्व कप से पहले राहत की खबर
खेलपथ संवाद
नई दिल्ली। आईपीएल 2024 सीजन में अब तक 25 मुकाबले खेले जा चुके हैं और संजू सैमसन की अगुआई वाली टीम फिलहाल आठ अंकों के साथ टूर्नामेंट में शीर्ष पर बनी हुई है। आईपीएल के मौजूदा सीजन के बाद अमेरिका और वेस्टइंडीज की संयु्क्त मेजबानी में टी20 विश्व कप का आयोजन होना है। इस वैश्विक टूर्नामेंट से भारत के लिए एक राहत की खबर है। आईपीएल में विराट कोहली, शुभमन गिल सहित भारतीय बल्लेबाजों के बल्ले जमकर आग उगल रहे हैं।

image
2 yrs - Translate

परिश्रम और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजीः सीए अर्पित शर्मा
राजीव इंटरनेशनल स्कूल के छात्र-छात्राओं को दिखाई कामयाबी की राह
मथुरा। सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। सफलता मेहनत से ही मिलेगी शॉर्टकट से नहीं लिहाजा हमें परिश्रम और आत्मविश्वास से अपने लक्ष्य की तरफ बढ़ना चाहिए। इंसान की मेहनत और सही दिशा में किए जाने वाला प्रयास ही उसे सफलता के शिखर तक ले जाता है। यह बातें राजीव इंटरनेशनल स्कूल के पूर्व छात्र सीए अर्पित शर्मा ने 12वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को बताईं।

image