image

image
19 w - Translate

हरियाणा के जींद जिले से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन जींद से सोनीपत के लिए रवाना हुई। पीएम मोदी ने इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। इस उपलब्धि के साथ रेलवे के असिस्टेंट लोको पायलट गगनदीप सिंह का नाम इतिहास में दर्ज हो गया है। वह देश में हाइड्रोजन ट्रेन चलाने वाले पहले असिस्टेंट लोको पायलट बन गए हैं। इस नई तकनीक वाली ट्रेन के संचालन से पहले ऑपरेटिंग स्टाफ को चेन्नई में चार दिनों का विशेष प्रशिक्षण दिया गया था। यहां उन्हें हाइड्रोजन फ्यूल सेल तकनीक, सुरक्षा मानकों और ट्रेन संचालन की बारीकियों की गहन जानकारी दी गई।
असिस्टेंट लोको पायलट गगनदीप सिंह ने हाइड्रोजन ट्रेन को चलाने का अनुभव शेयर करते हुए बताया कि इस चलाने के लिए हमें बहुत अच्छी ट्रेनिंग मिली है। चेन्नई से आए लोगों ने हमें इस ट्रेन के बारे में जानकारी दी है। यह 3200 हॉर्सपावर की ट्रेन है। इसमें 8 ट्रैवल कोच और 2 पावर कोच होंगे। इसमें मॉडर्न सेफ्टी इक्विपमेंट लगे हैं। आग लगने की स्थिति के लिए ऑटोमैटिक फायर एक्सटिंग्विशर लगाए गए हैं और इसमें 26 सेंसर हैं। यह बहुत अच्छा अनुभव है।
#hydrogentrain #indianrailways #pmmodi #haryana #jind #sonipat #gagandeepsingh

image
19 w - Translate

अमर बलिदानी, परमवीर चक्र से सम्मानित कंपनी हवलदार मेजर पीरु सिंह शेखावत जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत-शत नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि।
मातृभूमि की रक्षा के लिए आपका अद्वितीय साहस, अदम्य पराक्रम और सर्वोच्च बलिदान युगों-युगों तक देशवासियों को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।
राष्ट्र सदा आपका ऋणी रहेगा।
🌺 कोटि-कोटि नमन।
#pirusingh #paramvirchakra #indianarmy #veersapoot See less

image
19 w - Translate

माननीय केंद्रीय रेल, संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आपके दूरदर्शी नेतृत्व और अथक प्रयासों से भारत डिजिटल तकनीक, आधुनिक रेल अवसंरचना और संचार के क्षेत्र में निरंतर नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।
प्रभु श्रीराम से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर सफल जनसेवा की कामना करता हूँ।
#ashwinivaishnaw

image
19 w - Translate

अपने अलग अंदाज़ और अदा से करोड़ों सिने प्रेमियों को अपना दीवाना बनाने वाले बॉलीवुड के पहले सुपर स्टार राजेश खन्ना ने आख़िरी ख़त फ़िल्म से अभिनय की शुरुआत की और 125 से ज़्यादा फ़िल्में कीं. उन्हें 3 बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फ़िल्म फ़ेयर पुरस्कार मिला.
पुण्यतिथि पर सादर नमन🙏

image

image

image

image

imageimage