image
15 w - çevirmek

एक्टर शेखर सुमन 14 साल बाद अपना टॉक शो फिर से लेकर लौटे हैं। इसके पहले एपिसोड में उन्होंने केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से बातचीत की। गडकरी ने अपनी गाड़ी की खासियत भी बताई।

'शेखर टुनाइट शो' में महाराष्ट्र और मराठी भाषा के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य से बाहर रहने के दौरान उन्हें मराठी भाषा और संस्कृति की वास्तविक शक्ति और महत्व का गहरा एहसास हुआ। उन्होंने कहा, 'हमें मराठी भाषा, मराठी संस्कृति, मराठी रंगमंच, मराठी साहित्य, मराठी गीत और अरुण एवं श्रीधर फड़के जैसे कवियों पर गर्व है। जब मैंने महाराष्ट्र से बाहर अधिक समय बिताना शुरू किया, तब मुझे मराठी भाषा का महत्व समझ आया। हमारी सबसे बड़ी ताकत 'विविधता में एकता' है, और यही हमारे देश को इतना सुंदर बनाती है।'

image
15 w - çevirmek

आलिया भट्ट ने कान फिल्म फेस्टिवल में फोटोग्राफर और कैमरामैन द्वारा नजरअंदाज किए जाने के दावे करने वाले ट्रोल का बहुत ही शालीनता से जवाब देकर आलोचक का मुंह बंद कर दिया। वहीं इस बात को लेकर अब सोनू सूद ने आलिया को सपोर्ट किया है।

सोनू सूद ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर आलिया के लिए नोट शेयर किया। इसके जरिए उन्होंने कहा कि किसी भी कलाकार की मेहनत और ग्लोबल उपलब्धि को सिर्फ कैमरों की चमक से नहीं आंका जा सकता है।

एक्टर ने ट्रोल्स को फटकार लगाते हुए नोट पर लिखा, 'जब हमारा ही कोई अपना व्यक्ति अंतर्राष्ट्रीय मंच पर कदम रखता है तो यह हमारे लिए गर्व का पल होना चाहिए, न कि कमियां ढूंढने का बहाना। हर अचीवमेंट को सार्थक होने के लिए कैमरों, सुर्खियों या अजनबियों से मान्यता मिलने की जरूरत नहीं होती।' उन्होंने आलिया के अंतरराष्ट्रीय दौरे का सम्मान करते हुए लिखा, 'अंतरराष्ट्रीय स्टेज पर खड़े होना, अपनी कला का प्रतिनिधित्व करना और अपनी जर्नी को गरिमा के साथ आगे बढ़ाने का साहस ही अपने आप में बहुत बड़ी उपलब्धि है।'

image
15 w - çevirmek

एक्ट्रेस शेफाली शाह ने हाल ही में कुछ ऐसा कह दिया है जो बहुत सारे लोगों को बुरा लग सकता है। उन्होंने लड़कियों को शादी की सलाह देते हुए कहा कि जल्दी शादी मत करो और बच्चे पैदा करने के बजाय कुत्ते पाल लो।

एक्ट्रेस शेफाली शाह ने हाल ही में एक बेबाक बातचीत के दौरान शादी, रिश्तों और बच्चों के बारे में अपनी राय खुलकर रखी। शादी और माता-पिता बनने से जुड़े दबावों के बारे में बात करते हुए, एक्ट्रेस ने युवाओं को सलाह दी कि वे खुद को अच्छी तरह से समझे बिना जीवन के बड़े फैसले जल्दबाजी में न लें। उन्होंने मजाक में यह भी कहा कि बच्चों के बजाय लोगों को 'कुत्ते पालने चाहिए', क्योंकि कुत्ते बिना शर्त प्यार करते हैं।

image
15 w - çevirmek

साउथ सिनेमा के स्टार प्रकाश राज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कड़े आलोचकों में से एक हैं। वो उन लोगों की लिस्ट में अक्सर पहले नंबर पर हैं जो पीएम मोदी के फैसलों, भाषणों और उनके काम में खामियां निकालते हैं। प्रकाश राज अक्सर अपने विचार ट्विटर पर शेयर करते हैं। हालांकि, इसे लेकर वो ट्रोलर भी खूब होते हैं। अब पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3 रुपये की बढ़ोतरी के बीच एक बार फिर से प्रकाश राज 'एक्स' यानी ट्विटर पर उतरे और वो जमकर लोगों के निशाने पर भी आ गए हैं।

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की खबरों के बीच, प्रकाश राज ने नरेंद्र मोदी का एक पुराना भाषण शेयर किया है। इस भाषण में वे बीजेपी की तारीफ कर रहे हैं और महंगाई से निपटने के लिए सही पार्टी चुनने का श्रेय लोगों को देते दिख रहे हैं। अब प्रकाश राज ने वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट किया।

उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'यह देश इस आदतन झूठ को कब तक बर्दाश्त करेगा?' उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 14 साल पुराना ट्वीट रीशेयर किया है, जिसमें लिखा है, 'पेट्रोल की कीमतों में भारी वृद्धि कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार की विफलता का एक अहम उदाहरण है। इससे गुजरात सरकार पर सैकड़ों करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा।' उन्होंने अपने भाषणों में कई बार पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को इस स्थिति के लिए जिम्मेदार ठहराया। अब पीएम मोदी के इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए प्रकाश राज ने अपने ट्वीट के कैप्शन में लिखा, 'क्या आपका मतलब यही है कि नेहरू जी को तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए? #justasking.'

image
15 w - çevirmek

मौनी रॉय और सूरज नाम्बियार ने अपने तलाक की घोषणा कर दी है लेकिन मौनी ने सूरज को फिर से फॉलो करना शुरू कर दिया है। वहीं, दिशा पाटनी को लेकर लोग ट्रोलिंग कर रहे हैं कि वही दोनों का रिश्ता टूटने का कारण हैं।

इससे पहले, पैनी नजर रखने वाले फैंस ने गौर किया था कि मौनी रॉय और सूरज नाम्बियार ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया था। उन्होंने यह भी देखा कि सूरज के अपना अकाउंट डिएक्टिवेट करने से पहले ही दिशा पाटनी ने उन्हें अनफॉलो कर दिया था। सूरज का अकाउंट तब दोबारा दिखने लगा जब उन्होंने और मौनी ने अपने तलाक की घोषणा की।

image
15 w - çevirmek

साल 1988 में 'बीवी हो तो ऐसी' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले सलमान खान को इंडस्ट्री में 38 साल गुजर गए हैं। अब उन्होंने एक हैरान करने वाला बयान दिया है। एक्टर ने कहा है कि उन्होंने फिल्म साइन करने से पहले आज तक जीवन में कभी कोई स्क्रिप्ट नहीं पढ़ी है।
सुपरस्टार सलमान खान ने बॉलीवुड को जहां कई फ्लॉप फिल्में दी हैं, वहीं उनके नाम कई हिट फिल्में भी रही हैं। इसी की बदौलत उन्हें इंडस्ट्री में आज तक भरपूर प्यार मिलता रहा है।
एक्टर ने अपनी फिल्म मेकिंग के बारे में एक चौंकाने वाला खुलासा किया, जिसमें उन्होंने यह माना है कि उन्होंने कभी कोई स्क्रिप्ट नहीं पढ़ी। 'वैरायटी इंडिया' से बात करते हुए एक्टर ने कहा, 'मैंने अपने पूरे जीवन में कभी कोई स्क्रिप्ट नहीं पढ़ी। मैंने स्क्रिप्ट लिखी हैं, लेकिन मैंने उन्हें कभी पढ़ा नहीं।' इस इंटरव्यू की झलक देखकर लोग काफी उत्साहित दिख रहे हैं। एक ने कहा- सलमान ने लंबे समय बाद इस तरह से बैठकर कोई इंटरव्यू दिया है। वहीं कुछ ने कहा- भाईजान, अब स्क्रिप्ट को पढ़कर साइन करना शुरू कर दीजिए।
खान पहले भी ये बता चुके हैं कि वे पूरी स्क्रिप्ट पढ़ने के बजाय स्क्रिप्ट के भाव और बिजनेस करने की क्षमता को समझना पसंद करते हैं । हालांकि उन्होंने पहले भी ये बात बता चुके हैं कि वे स्क्रिप्ट को पढ़ने की बजाय उसे फील करने की कोशिश करते हैं ताकि वे ज्यादा सोचने से बच सकें। उन्होंने यह स्वीकार किया है कि वे अपनी स्क्रिप्ट या विचारों को खुद लिखते हैं। यानी साफ है कि वो स्क्रिप्ट के एक-एक पन्नों को पढ़ने की बजाय उसके मूड, ट्रीटमेंट और कमर्शियल पोटेंशियल को समझकर आगे तय करते हैं।

image
15 w - çevirmek

सारथी बनना स्वार्थी नहीं 🙂

image
15 w - çevirmek

रेंगने से शुरू हुआ सफर
चलना फिर दौड़ना सीख गए
किताबों सपनों और रिश्तों में
हम खुद को ही कहीं भूल गए
घर, परिवार, दौलत कमाते-कमाते
उम्र हाथों से फिसल जाती है
आख़िर में समझ आता है
ज़िंदगी सिर्फ़ जीने नहीं
महसूस करने के लिए आती है.. See less

image
15 w - çevirmek

राधे राधे 🙏🪶

image