2 jr - Vertalen

होनहार भूमिका ने महिला लीग नेशनल में जीता स्वर्ण
खेलो इंडिया महिला लीग नेशनल ताइक्वांडो चैम्पियनशिप
खेलपथ संवाद
पंचकूला। सतलुज पब्लिक स्कूल की कक्षा छठीं ट्यूलिप की भूमिका राणा ने कटक, ओडिशा में आयोजित प्रतिष्ठित खेलो इंडिया महिला लीग नेशनल ताइक्वांडो चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया है। छात्रा की इस उपलब्धि पर स्कूल के प्रबंध निदेशक रिकृत सिराय ने छात्रा और उनके कोच को बधाई दी है।

image
2 jr - Vertalen

भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने कटाया पेरिस ओलम्पिक का टिकट
आईडब्ल्यूएफ विश्व कप में हासिल किया तीसरा स्थान
खेलपथ संवाद
फुकेट। टोक्यो ओलम्पिक की रजत पदक विजेता भारतीय भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने सोमवार को यहां आईडब्ल्यूएफ विश्व कप में महिलाओं के 49 किलोग्राम भार वर्ग के ग्रुप बी में तीसरे स्थान पर रहकर पेरिस ओलम्पिक में अपनी जगह सुनिश्चित की। चोटिल होने के कारण छह महीने बाद वापसी करने वाली मीराबाई ने कुल 184 किलोग्राम (81 किलोग्राम और 103 किलोग्राम) भार उठाया। यह पेरिस ओलम्पिक के लिए अंतिम और अनिवार्य क्वालीफायर टूर्नामेंट है। मीराबाई पेरिस ओलम्पिक में भाग लेने वाली अकेली भारतीय भारोत्तोलक होंगी।

image
2 jr - Vertalen

हार्दिक की कप्तानी में मुंबई इंडियंस की लगातार तीसरी हार
रियान पराग की धांसू बल्लेबाजी से मुम्बई के गेंदबाज पस्त
खेलपथ संवाद
मुम्बई। मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। मुंबई इंडियंस को आईपीएल के इस सीजन में लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा है। इस हार के साथ ही हार्दिक आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए पहले तीन मैच हारने वाले दूसरे कप्तान बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में हरभजन सिंह की बराबरी कर ली है जिन्होंने अपनी कप्तानी में शुरुआती तीन मैच हारे थे।

image
2 jr - Vertalen

रियान पराग ने हासिल की ओरेंज कैप
जीत के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंचा राजस्थान
खेलपथ संवाद
मुम्बई। आईपीएल के 14वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ छह विकेट से जीत दर्ज कर अपनी जीत की लय को बरकरार रखा और अंक तालिका में छह अंकों के साथ पहले स्थान पर पहुंच गई। वहीं, मुंबई अब तक इस टूर्नामेंट में पहली जीत नहीं हासिल कर पाई है और 10वें पायदान पर है। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 125 रन बनाए। इसके जवाब में संजू सैमसन की टीम ने 15.3 ओवर में चार विकेट खोकर 127 रन बनाए और मैच जीत लिया।

image
2 jr - Vertalen

यूपी के घर बैठे खेल प्रशिक्षकों को शीघ्र मिलेगा सेवा का अवसर
खेल निदेशालय ने शासन को भेजा 400 प्रशिक्षकों का प्रस्ताव
पूर्व की दोनों आउटसोर्सिंग कम्पनियां अब नहीं देना चाहतीं सेवाएं
खेलपथ संवाद
लखनऊ। पिछले दो माह से घर बैठे खेल प्रशिक्षकों की तैनाती के प्रयास खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश ने शुरू कर दिए हैं। इसके लिए खेल निदेशालय ने शासन को 400 अंशकालिक खेल प्रशिक्षकों की भर्ती का प्रस्ताव भेजा है। अब देखना यह है कि लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत लगी आचार संहिता के चलते प्रशिक्षकों की नियुक्ति कब और कैसे होती है।

image
2 jr - Vertalen

एक भयानक सच
जिससे
आज की पीढ़ी जानबूझकर अनजान !!

image
2 jr - Vertalen

त्राहिमाम
आईएमडीबी रेटिंग 8.3/10
रिलीज डेट 16 दिसंबर 2022
भारत देश

image
2 jr - Vertalen

हमारे अखाड़े की लड़की और सब जूनियर वर्ल्ड चैंपियन मुश्कान ने हाल ही में आयोजित जूनियर नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता।🥇

image
2 jr - Vertalen

हमारे अखाड़े की लड़की और सब जूनियर वर्ल्ड चैंपियन मुश्कान ने हाल ही में आयोजित जूनियर नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता।🥇

image
2 jr - Vertalen

हमारे अखाड़े की लड़की और सब जूनियर वर्ल्ड चैंपियन मुश्कान ने हाल ही में आयोजित जूनियर नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता।🥇

imageimage