Entdecken BeiträgeEntdecken Sie fesselnde Inhalte und vielfältige Perspektiven auf unserer Discover-Seite. Entdecken Sie neue Ideen und führen Sie bedeutungsvolle Gespräche
बहुत लुभाता है गर्मी में
अगर कहीं हो #छायादार पेड़...।
निकट बुलाता,पास बिठाता
ठंडी छाया वाला पेड़....।।
आज हायर सेकेण्डरी स्कूल परिसर के 120 से अधिक पौधो को भरपूर पानी पिलाया...।.
🙏🌳🙏
कण्व-वन सेवा संस्थान ,कानवन
मंगल और चांद पर जीवन तलाशने वालों
अपनी धरती पर ही अपना जीवन बचा लो....।
यह है हमारे जिले की स्थिति....
#पेड़_लगाएं
धरती पर जीवन बचाएं…
10 रु का एक दौना
#करमदा
करमदा को चुनना बड़ा कठिन काम है..इसे तोड़ते समय कांटो का चुभना तो पक्का ही है...
करौंदा एक जंगली फल होने के साथ साथ स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभदायक औषधीय फल भी है... ।
संस्कृत भाषा में इसे करमर्दकं कहते हैं ।
हिंदी नाम अलग अलग क्षेत्र के हिसाब से अलग अलग है जैसे करमदा ,कनवद ,#करौंदा आदि .. ।
करौंदा से अचार , चटनी , सब्जी , मुरब्बा , जैम और जैली आदि बनाये जाते हैं ।
यह फल स्वाद में खट्टा मीठा होता है ...।
🙏🌳🙏
अक्सर पेड़ पौधो के संबंध कॉल आती रहती है...कुछ मित्र ऐसे भी होते है,जो पेड़ पौधो से गिरने वाले पत्तो से परेशान होते है,पत्तो को कचरा समझना उनकी नासमझी होती है...कुछ ऐसे भी होते है जिन्होंने पत्ते गिरने को समस्या मानकर,पेड़ ही हटवा दिए....पेड़ से गिरने वाला पत्ता कचरा नहीं पोषक तत्वों से भरा खाद है जो जमीन की उपजाऊ क्षमता को बढ़ाता है ....असली कचरा तुम्हारे घर के अंदर से प्लास्टिक पॉलिथीन के रूप में निकलता है,जो सड़ांध मारता है,बीमारियां फैलाता है,नदियों को गंदा करता है,जिस जमीन पर गिर जाएं वहां फसलों का उत्पादन घट जाता है...तुम्हारे घर का कचरा न तो सड़ता है, नाही गलता है और जलाया तो भारी #प्रदूषण फैलाता है....।
मित्रो पत्तो को कचरा न समझे,पतझड़ तो सबके जीवन में आता है...हर पेड़ से प्रेम कीजिए..।।
एक पेड़
इतना कर रहा हैं ....
तो
फिर
पेड़ के लिए भी हमे
कुछ करना चाहिए..।।
तपती गर्मी से
आओ कुछ सीख ले
इस बारिश में अधिक से अधिक पौधे लगाएं..।
#आओ_पेड़_लगाएं