बटेश्वर महादेव की पुण्यधरा जनपद आगरा के फतेहपुर सीकरी लोक सभा क्षेत्र में आज आयोजित 'प्रबुद्धजन सम्मेलन' में वहां के राष्ट्रवादी लोगों से संवाद का सुखद अवसर मिला। आगरा की जनता आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी को तीसरा कार्यकाल देने की ठान चुकी है। आभार आगरा वासियो!
अमर स्वतंत्रता सेनानी, वीरांगना झलकारी बाई की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! मातृभूमि की रक्षा के लिए अंग्रेजों का उन्होंने जमकर प्रतिकार किया। अद्भुत वीरता, अदम्य साहस और अतुल्य राष्ट्र प्रेम के लिए वे सदैव याद की जाएंगी।