Entdecken BeiträgeEntdecken Sie fesselnde Inhalte und vielfältige Perspektiven auf unserer Discover-Seite. Entdecken Sie neue Ideen und führen Sie bedeutungsvolle Gespräche
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय कई मौकों पर पब्लिकली रोमांस करते नजर आए है। एक अवार्ड शो के दौरान लेकिन अभिषेक और ऐश्वर्या को एक दूसरे से रोमांटिक होना महंगा पड़ गया। दरअसल एक अवार्ड सेरेमनी में अभिषेक बच्चन होस्टिंग पैनल में थे और ऐश्वर्या ने नीचे से उन्हें फ्लाइंग किस दिया जिसे देखकर अभिषेक बच्चन खुशी से नाचने लगे। इन दोनों के इस व्यवहार को देखकर वहां पर फराह खान काफी नाराज हुई और वह यह कहने लगी की तुम दोनों को यह सब करने का मौका घर पर नहीं मिलता क्या। फराह खान की इस बात को सुनकर दोनों बुरी तरह से झेंप गए।
आलिया भट्ट मां बनने के बाद लोगों के बीच अपनी बेटी की वजह से लगातार चर्चाओं में रही है। हाल ही में आलिया के बारे में एक बड़ी जानकारी सामने आई है की वह अपनी बेटी के जन्म के दौरान भी अपनी सेहत को लेकर कोई परहेज नहीं कर रही थी। दरअसल अपनी प्रेगनेंसी के दौरान आलिया भट्ट को एक खास मिठाई खाने की तलब उठती थी जिसका नाम नोलेन गुड संदेश था। यह एक बंगाली मिठाई है जिसे आलिया खूब पसंद करती थी और राहा के जन्म लेने तक वह इस मिठाई को खाती रही थी जिसकी सच्चाई खुद उन्होंने सबको बताई है।
तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो की बबिता जी और टप्पू ने एक दूसरे के साथ सगाई कर ली है। इन दोनों के बीच उम्र का अंतर 9 सालो का है। कुछ समय पहले ही राज अनादकत और मुनमुन दत्ता की डेटिंग की अफवाह उड़ी थी जिसे मुनमुन दत्ता ने सिरे से नकार दिया था लेकिन अब इन दोनों की इंगेजमेंट की खबर सबके सामने आई है। बताया जा रहा है कि इस साल के बबीता जी और टप्पू एक दूसरे के साथ शादी भी कर सकते हैं। इस मौके पर कुछ लोग बबीता जी की आलोचना करते हुए यह कह रहे हैं कि उन्होंने एक बच्चे को अपने प्रेम जाल में फंसा दिया है।