Keşfedin MesajlarıKeşfet sayfamızdaki büyüleyici içeriği ve farklı bakış açılarını keşfedin. Yeni fikirleri ortaya çıkarın ve anlamlı konuşmalara katılın
न्यूज़ीलैंड के पूर्व मुख्य कोच माइक हेसन का भारत- न्यूज़ीलैंड विश्व कप-2023 सेमीफाइनल के लिए सटीक भविष्यवाणी वाला एक वीडियो वायरल हुआ है। हेसन ने भारत की 70 रनों से जीत और शमी के 6 या 7 विकेट लेने की भविष्यवाणी की थी। एक फैन ने टिप्पणी की, "अविश्वसनीय।" एक अन्य ने लिखा, "क्या उन्होंने फाइनल के लिए भविष्यवाणियां की हैं?"
वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल से पहले आईसीसी ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के ड्रेसिंग रूम का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। गौरतलब है, भारत आज अपना चौथा वनडे विश्व कप फाइनल खेल रहा है जबकि ऑस्ट्रेलिया अपना आठवां वनडे विश्व कप फाइनल खेल रहा है।
भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे विश्व कप 2023 फाइनल से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया है, "भारतीय टीम के लिए शुभकामनाएं! 140 करोड़ भारतीय आपके लिए चियर कर रहे हैं... अच्छा खेलिए और खेल भावना को बरकरार रखिए" गौरतलब है कि आज भारत वनडे विश्व कप इतिहास में अपना चौथा फाइनल खेल रहा है।