Découvrir des postesExplorez un contenu captivant et des perspectives diverses sur notre page Découvrir. Découvrez de nouvelles idées et engagez des conversations significatives
मुझे इसका ज्ञान नही है कि नीत्से कभी गीता पढ़े थे, या नहीं। लेकिन वह ईसाई रिलीजन के सबसे कठोर आलोचक थे। जिस रिलीजन ने आधी दुनिया में 'दास' पैदा किये, उसको नष्ट हो जाना चाहिये।
#नीत्से इस आधुनिक दुनिया के सबसे अधिक प्रभावित करने वाले दार्शनिक थे। उन्होंने collective struggle, collective development को महत्व नहीं दिया।
लेकिन जिस सिद्धांत के लिये नीत्से को जाना जाता है वह 'Eternal recurrence' शास्वत की पुनरावृत्ति। यह गीता के पुनर्जन्म सिद्धांत जैसा ही है। गीता में और भी स्पष्टता, पवित्रता है।
नीत्से कहता है यही जीवन, जिसमें यही दुख, दर्द, पीड़ा, यादें हैं। पुनः ऐसे मिले तो क्या आप स्वीकार करेंगे ?
वह कहता है... हमको प्रसन्नता से स्वीकार करना चाहिये। नीत्से इस स्वीकार के लाभ को बताता है। उसका कहना है कि इससे पता चलता है कि आपका इस पृथ्वी पर विश्वास है।
#गीता_इसके_बहुत_गहरे_अर्थ_में_जाती_है। यद्यपि पुनर्जन्म का विचार वेद से ही है। लेकिन गीता ने ही पुनर्जन्म को सबसे प्रभावी ढंग से रखा है।
गीता कहती है कि इसी सुख, दुख, पीड़ा के लिये आपको बार बार पुनर्जन्म लेना ही है। यह आपकी इच्छा है या नहीं है, इस पर निर्भर नही करता है। इससे मुक्ति तभी मिलेगी, जब आपके सभी कर्मों का परिष्कार हो जायेगा।
गीता कहती है कि जन्म का उद्देश्य ही स्वयं को पहले से अधिक परिष्कृत करना है। पुनर्जन्म इसी प्रक्रिया का चक्र है।
यह परिष्करण कैसे होगा ?
हमारे अपने कर्मों से होगा। यदि आप गीता को समझते हैं तो गीता कहती है कि आपका जन्म इसलिये नहीं हुआ है कि आपको संसार की रचना करनी है।
जन्म तो इसलिये हुआ है कि आप पहले से अधिक परिष्कृत हुये या नही।
यदि हां ! तो आपको एक ऊंचे स्तर के चक्र में डाला जायेगा। यदि नहीं, तो नीचे स्तर के चक्र में।
यह ऊंचा स्तर एक समय इस चक्र से निकालकर मुक्त करके मोक्ष देगा।
अब इतने गहरे दर्शन में क्या छिपा है। गीता मनुष्य को कहां ले जा रही है।
वास्तव में गीता भी individual evolution पर ही जो दे रही है। यह मोक्ष कोई अलौकिक शब्द नही है।
हम जैसे जैसे अपने कर्मो को परिष्कृत करके आगे बढ़ते है। इस भीड़ से कटकर, एक अलग व्यक्तित्व के साथ। उन लोगों में सम्मिलित हो जाते हैं जो महानतम परिवर्तन के आधार बनते हैं। वह जीवन का कोई भी क्षेत्र हो। ऐसे ही लोग संचालन करते हैं। यह व्यक्तित्व जीवन चक्रों के साथ हमारे जीन का भाग बन जाता है।
गीता जो कहती है... हमारी मुक्ति में संसार की मुक्ति है। इसका अर्थ यही है कि अपने परिष्करण में हम इस संसार को बहुत कुछ देते हैं।
पुनर्जन्म का उद्देश्य एक ऐसे व्यक्ति का जन्म है जो भीड़ का हिस्सा न हो, वह अलौकिक शक्तियों से युक्त हो। इस जगत का मार्गदर्शन करे।
नीत्से ने इसे Superman की संज्ञा दिया। नीत्से नास्तिक है। तो वह कारणों और अनिवार्यता पर जोर नहीं देता।
लेकिन गीता आध्यात्मिक है, तो पुनर्जन्म को अनिवार्य मानती है। मोक्ष पर सभी को अधिकार देती है।
मेरे पिताजी गीता के विद्वान थे। वह सैदव कहते थे कि
मनुष्य को स्वयं के उद्धार पर विचार करना चाहिये। कोई दूसरा, किसी का उद्धार नहीं कर सकता है। सरल शब्दों में वही विचार है।