25 w - Traducciones

अपने प्रेमी से शादी करने की जिद को लेकर एक युवती के हाई वोल्टेज ड्रामे ने इलाके में हड़कंप मचा दिया। परिजनों द्वारा शादी से इनकार करने पर युवती मोबाइल टावर के शिखर पर जा चढ़ी और आत्महत्या की धमकी देने लगी। मौके पर पहुँची पुलिस और रेस्क्यू टीम को उसे नीचे उतारने में घंटों की कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। काफी देर तक चले मान-मनौव्वल और सुरक्षा के आश्वासन के बाद पुलिस ने युवती को सुरक्षित नीचे उतारा। फिलहाल पुलिस परिजनों और युवती की काउंसलिंग कर रही है ताकि मामला शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाया जा सके।

image

image

25 w - Traducciones

Radhe Krishna ❤️

image

25 w - Traducciones

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने सोमवार, 30 मार्च को दिल्ली के बॉर्डर से लश्कर आतंकी शब्बीर अहमद को गिरफ्तार किया. इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने उससे पूछताछ की है. शब्बीर अहमद ने दिल्ली के प्रमुख मंदिरों और सार्वजनिक स्थलों पर हमले की साजिश का खुलासा किया है. शब्बीर ने दिल्ली के कालकाजी मंदिर, लोटस टेंपल और छतरपुर मंदिर की रेकी करने के बाद इनके वीडियो पाकिस्तान में बैठे अपने हैंडलर को भेजे थे.

आतंकी ने कनॉट प्लेस के भीड़भाड़ वाले मार्केट इलाके की भी टोह ली थी. पूछताछ में पता चला है कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई और लश्कर अब बांग्लादेश में 'टीआरएफ' (TRF) की तर्ज पर एक नया आतंकी संगठन खड़ा करने की कोशिश में हैं. इसके लिए बांग्लादेशी नौजवानों की भर्ती की गई है.

शब्बीर अहमद लोन को साल 2015 में कश्मीर में सज्जाद गुल के साथ पकड़ा गया था, जो अब पाकिस्तान में टीआरएफ का लॉन्चिंग कमांडर है. बांग्लादेश में सरकार बदलने के बाद शब्बीर एक्टिव हुआ और उसने दिल्ली, दक्षिण भारत और पश्चिम बंगाल तक अपना मॉड्यूल फैला दिया था.

शब्बीर अहमद लोन ने पूछताछ में बताया कि लश्कर के निशाने पर दिल्ली के सबसे व्यस्त मंदिर थे. कालकाजी मंदिर, लोटस टेंपल और छतरपुर मंदिर की पूरी रेकी की गई थी, जिससे बड़े हमले को अंजाम दिया जा सके. इसके अलावा कनॉट प्लेस जैसे इलाकों का भी वीडियो पाकिस्तान भेजा गया था. इन खुलासों ने राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था को और ज्यादा सतर्क कर दिया है.

#delhipolice #specialcell #breakingnews #delhialert #terrormodule #shabbirahmedlone #lashkaretaiba #atcard #aajtaksocial

[Delhi Police Special Cell, Shabbir Ahmed Lone arrest, Lashkar e Taiba ****, Delhi temple attack plot, Kalkaji Temple security, Lotus Temple reconnaissance, Chhatarpur Temple alert, Connaught Place surveillance]

image
25 w - Traducciones

🌸🍀Radhe Krishna 🍀🌸

image
25 w - Traducciones

🌸🍀Radhe Krishna 🍀🌸

image
25 w - Traducciones

🌸🍀Radhe Krishna 🍀🌸

image