Ontdekken postsOntdek boeiende inhoud en diverse perspectieven op onze Ontdek-pagina. Ontdek nieuwe ideeën en voer zinvolle gesprekken
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस दहाड़ रही है. इसका वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन महज 12 दिनों में 1400 करोड़ पार पहुंच चुका है. आदित्य धर की फिल्म ने कई इंडियन फिल्म्स के कलेक्शन को मात दे दी है. इस बात पर फिल्म में मेजर इकबाल बने अर्जुन रामपाल इमोशनल हो गए हैं.
अर्जुन 'धुरंधर' के मेन खूंखार विलेन थे, जिन्होंने अपने काम से लोगों का दिल जीता. ऑडियंस उनके किरदार से नफरत करने लगी, जो उनकी दमदार एक्टिंग को दर्शाता है. ऐसे में उन्होंने अपने सभी चाहने वालों का धन्यवाद कहा है. अर्जुन ने अपनी नई पोस्ट से बताया कि वो धुरंधर 2 की सक्सेस से बेहद खुश हैं.
इंस्टाग्राम पर अर्जुन रामपाल ने वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपनी मॉडलिंग जर्नी से लेकर एक्टिंग जर्नी और धुरंधर के कुछ बिहाइंड द सीन्स शेयर कर रहे हैं. इस वीडियो में उन्होंने फिल्म का गाना 'फिर से' लगाया है, जो उनके इमोशन्स को दर्शाता है. अपने पोस्ट के कैप्शन में भी अर्जुन ने दिल छूने वाली बातें लिखी हैं.
एक्टर ने लिखा, 'बचपन में काउबॉय बनने से लेकर अपनी पहली फिल्म मोक्ष और अब धुरंधर तक... मुझे बहुत आशीर्वाद मिला है. इस पूरी जर्नी में जो भी लोग साथ थे, उन सबके साथ रह पाना मेरे लिए सौभाग्य की बात है. मेरे प्यारे फैन परिवार को दिल से शुक्रिया, तुम लोग इस सफर में मेरे साथ बने रहे. धुरंधर की इस शानदार टीम को भी बहुत-बहुत धन्यवाद. आदित्य धर और ओजस गौतम, आप लोग मेरे सहारे बने रहे और सबसे खास, मेरा बब्बर शेर रणवीर सिंह. लोकेश धर, ज्योति देशपांडे, श्वेता, मुकेश छाबड़ा, आर.माधवन, राकेश बेदी, संजय दत्त, ये लिस्ट और भी लंबी होती जा रही है. मैं बहुत खुश हूं, जैसे आसमान पर उड़ रहा हूं. धैर्य, मेहनत और जुनून- इन तीनों को पकड़कर रखो, तो सपने सच जरूर होते हैं. धुरंधर द रिवेंज की पूरी टीम को भी थैंक यू. और सबसे खूबसूरत गाने देने वाले शाश्वत सचदेवा, तुम्हारा म्यूजिक कमाल का है. एक्शन टीम का बहुत-बहुत शुक्रिया. आपके बिना ये सब मुमकिन नहीं था.'
#arjunrampal #dhurandhartherevenge #dhurandhar2 #adityadhar #ranveersingh #bollywood #atcard #aajtaksocial
आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में एक नेवी कर्मचारी ने अपनी गर्लफ्रेंड का कत्ल करके उसकी लाश के टुकड़े-टुकड़े कर दिए. आरोप है कि वह उसे पैसों के लिए ब्लैकमेल कर रही थी. दोषी ने लाश के कुछ हिस्से अपने फ्लैट के फ्रिज में रखे और सिर को शहर के बाहरी इलाके में ले जाकर जला दिया. आरोपी ने पुलिस स्टेशन जाकर आत्म-समर्पण कर दिया.
#andrapradesh #visakhapatnam #crime #crimenews #abpnews
Just focus on improving yourself🌺🙇🏻🔱
#vira #post #mahadevlover #bholenath #instapost
कानपुर में सामने आए किडनी रैकेट ने पूरे सिस्टम पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। Kanpur में उजागर हुए इस मामले में आरोप है कि एक युवक को लालच देकर उसकी किडनी महज 10 लाख रुपये में ली गई और बाद में उसी किडनी को एक महिला को करीब 90 लाख रुपये में बेच दिया गया।
जांच में सामने आया है कि गरीब और जरूरतमंद लोगों को पैसों का लालच देकर इस गैरकानूनी धंधे में फंसाया जाता था। उन्हें यह कहकर तैयार किया जाता था कि किडनी किसी जरूरतमंद रिश्तेदार के लिए ली जा रही है, लेकिन असल में इसे बड़े पैमाने पर मुनाफे के लिए बेचा जा रहा था।
पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए कई अस्पतालों पर छापेमारी की है और बिचौलियों, डॉक्टरों व अस्पताल संचालकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में यह भी संकेत मिले हैं कि यह सिर्फ एक मामला नहीं, बल्कि एक बड़ा संगठित नेटवर्क हो सकता है, जिसमें कई लोग शामिल हैं।
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस पूरे मामले का खुलासा सिर्फ 50 हजार रुपये के विवाद से हुआ, जब पीड़ित को पूरी रकम नहीं मिली और उसने पुलिस से शिकायत की। इसके बाद जांच में एक-एक कर इस रैकेट की परतें खुलती चली गईं।
#kanpur #kidneyracket #breakingnews #crimenews #illegaltransplant #atcard #aajtaksocial