Keşfedin MesajlarıKeşfet sayfamızdaki büyüleyici içeriği ve farklı bakış açılarını keşfedin. Yeni fikirleri ortaya çıkarın ve anlamlı konuşmalara katılın
सोना-चांदी की कीमतों में फिर बड़ी गिरावट देखने को मिली है. बीते सप्ताह दोनों कीमती धातुओं के दाम में जोरदार तेजी देखने को मिली थी, लेकिन हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को जैसे ही मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर वायदा कारोबार शुरू हुआ, एक झटके में चांदी 5357 रुपये सस्ती हो गई. इस ताजा गिरावट के बाद अब 1 Kg Silver अपने हाई लेवल से 1.87 लाख रुपये से ज्यादा सस्ती हो गई है.
चांदी ही नहीं एमसीएक्स पर सोने की कीमत में भी गिरावट आई है. 10 Gram 24 Karat Gold का रेट अपने पिछले कारोबार बंद के मुकाबले ओपनिंग के साथ ही 1780 रुपये कम हो गया और इस गिरावट के साथ अब सोना अपने हाई से 50000 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा सस्ता मिल रहा है.
#goldprice |#silverprice | #aajtaksocial |#atcard
राजस्थान के नेशनल हाईवे 52 पर एक बड़ा हादसा उस वक्त अफरा-तफरी में बदल गया, जब ट्रक की टक्कर से सरसों तेल से भरे टैंकर में बड़ा छेद हो गया और हजारों लीटर तेल सड़क पर बहने लगा। मेहंदवास थाना क्षेत्र के दाखिया गांव के पास हुए इस हादसे के बाद तेल की तेज धार करीब 100–150 मीटर तक फैल गई। घटना की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और प्लास्टिक की बाल्टियों, स्टील के बर्तनों में तेल भरने की होड़ मच गई। देखते ही देखते हाईवे पर तेल की ‘लूट’ जैसा माहौल बन गया। ड्राइवर के अनुसार टैंकर में करीब 25 हजार लीटर तेल था, जिसमें से 10–11 हजार लीटर बह गया। हालांकि करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद छेद में कपड़ा ठूंसकर तेल के बहाव को रोका गया
#rajasthan | #oiltanker |#nationalhighway |#aajtaksocial |#atreel