26 w - çevirmek

मध्यप्रदेश एथलेटिक्स अकादमी के खिलाड़ी ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर फिर बढ़ाया प्रदेश का मान!

ताइवान में आयोजित Nantou Sun Moon Lake International Pole Vault Invitational 2026 में अकादमी के राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी एथलीट देव कुमार मीना ने 5.40 मीटर की शानदार छलांग लगाकर कांस्य पदक हासिल किया तथा अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड बराबर किया।

देव कुमार मीना पहले ही कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के लिए क्वालिफाई कर चुके हैं।
वहीं, एशियन गेम्स 2026 के लिए निर्धारित क्वालिफिकेशन मार्क 5.45 मीटर है, जिसे हासिल करने की दिशा में वे लगातार अग्रसर हैं।

इस अंतर्राष्ट्रीय उपलब्धि पर देव को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

image
26 w - çevirmek

ऐतिहासिक क्षण की ओर बढ़ते कदम… अब केवल 2 दिन शेष!

Khelo India Tribal Games 2026 के भव्य आयोजन का काउंटडाउन प्रारंभ हो चुका है। यह राष्ट्रीय महोत्सव देश की जनजातीय परंपराओं, सांस्कृतिक विरासत एवं खेल प्रतिभाओं के अद्वितीय समागम का साक्षी बनेगा।

23 मार्च से 4 अप्रैल तक, देखिए संस्कृति की जीवंत झलक और उभरते हुए चैंपियंस का दमखम।

image
26 w - çevirmek

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में सोमवार को तेज धमाके के बाद आदर्श कोल्ड स्टोरेज की एक बिल्डिंग ढह गई। मलबे में करीब 20 मजदूर दब गए। हादसे में 4 मजदूरों की मौत हो गई। इनमें तीन सहरसा के रहने वाले हैं, जबकि एक मजदूर प्रयागराज का रहने वाला है।

image
26 w - çevirmek

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026
111 खिलाड़ियों के साथ मध्यप्रदेश करेगा प्रतिभा और परंपरा का प्रदर्शन
देश में पहली बार आयोजित हो रहे खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 का आयोजन 25 मार्च से 03 अप्रैल 2026 तक छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न शहरों में किया जा रहा है। इस प्रतिष्ठित आयोजन में मध्यप्रदेश के 111 प्रतिभाशाली जनजातीय खिलाड़ी कुल 7 खेल विधाओं में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह आयोजन जनजातीय खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच प्रदान करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है।
#kheloindia #tribalgames #kitg2026 #kheloindiatribalgames #mp

image
26 w - çevirmek

पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने डॉ. गगनदीप सिंह रंधावा की दुखद मौत के मामले में भारत के मुख्य न्यायाधीश से स्वतः संज्ञान लेने की मांग की है। उन्होंने अपने पत्र में कहा कि मामले में पहले से आरोप, शिकायतें और दबाव व उत्पीड़न के गंभीर सवाल होने के बावजूद उच्च स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।



बाजवा ने यह भी सवाल उठाया कि जब मुख्यमंत्री के पास अहम विभाग हैं और जांच राज्य सरकार के अधीन है, तो निष्पक्ष जांच कैसे संभव होगी। उन्होंने मामले में सच्चाई सामने लाने, जवाबदेही तय करने और परिवार को न्याय दिलाने के लिए कोर्ट की निगरानी में जांच कराने की मांग की है।

image
26 w - çevirmek

डीएम गगनदीप सिंह रंधावा सुसाइड केस में बड़ा एक्शन सामने आया है। मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर को फतेहगढ़ साहिब से गिरफ्तार कर लिया गया है।

image
26 w - çevirmek

डीएम गगनदीप सिंह रंधावा की आत्महत्या के मामले में अब राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। गृह मंत्री अमित शाह के बयान के बाद कांग्रेस के लोकसभा सांसदों ने उन्हें लिखित रूप में पत्र भेजकर इस मामले की CBI जांच कराने की मांग की है।
सांसदों ने पत्र में यह भी मांग उठाई है कि मामले से जुड़े आरोपियों के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया जाए ताकि वे देश छोड़कर भाग न सकें। लोकसभा के चार कांग्रेस सांसदों द्वारा लिखी गई इस चिट्ठी में निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।

image

image

image
26 w - çevirmek

The Centre is working to minimise public hardship as LPG supply disruptions continue due to the West Asia crisis. PM Narendra Modi said authorities are alert and empathetic, ensuring support systems remain active for citizens facing fuel shortages.
Highlighting the seriousness of the situation, Modi compared the LPG crisis to challenges seen during Covid, stressing preparedness and coordinated response. He assured that the government is ready to extend all possible assistance to ease the impact on households.