Discover postsExplore captivating content and diverse perspectives on our Discover page. Uncover fresh ideas and engage in meaningful conversations
भारत 'विचारक' नहीं पैदा किया।
विचार कि शून्यता ही! भारत का चिंतन है।
ध्यान , योग, तपस्या के मूल में विचार शून्य होना ही है।
विचारों से सब कुछ समझा नहीं जा सकता।
बहुत से कारण , अकारण है।
हम कारण ही खोजते खोजते, तनाव -द्वंद्व में चले जाते है।
वर्तमान समय कि प्रमुख समस्या यह है कि , मेरे साथ ही ऐसा क्यों हुआ ?
इस प्रश्न के पीछे मनुष्य ऐसा पड़ा कि, ऋषियों ने इसके उत्तर में कह दिया यह 'प्रारब्ध' है।
वास्तव में प्रारब्ध भी वही अकारण ही है।
जो कुछ भी घटित हो रहा है। उसके कारणों को खोजना ही विचार है। विचार ही सारे जाल बुन रहा है। ऐसे कारणों को पैदा कर रहा है, जो असित्व में है ही नहीं।
एक अवसादग्रस्त प्रेमी को घँटों समझाने के बाद भी, उसका प्रश्न बना रहा।
उसने मेरे साथ ऐसा क्यों किया।
विचार से कारण, कारण से तनाव, तनाव से चिंता, अनिद्रा, रोग।
यह प्रक्रिया चलती रहती है।
सामान्य व्यक्ति के लिये तो विचार, कारण से बचने के लिये
' स्वीकार ' कर लेना सर्वोत्तम मार्ग है।
आध्यात्मिक व्यक्ति, विचार शून्यता के लिये ध्यान, योग , तपस्या करता है।
भारत विचारक नहीं, दार्शनिक पैदा किये। जिनकी चेतना, विचारों, कारणों के पार देख सकती थी।
जीवन मे परिपक्वता, शांति तभी आ सकती है।जब स्वीकार्यता विकसित हो जाय।।