Keşfedin MesajlarıKeşfet sayfamızdaki büyüleyici içeriği ve farklı bakış açılarını keşfedin. Yeni fikirleri ortaya çıkarın ve anlamlı konuşmalara katılın
#गालिब_हमारा_झुंझुनूं_हमारा_अभिमान_मंच से वीर प्रसूता एवं प्रतिभाशाली बहन बेटियों को जन्म देने वाली धरती झुंझुनूं के हमारे देवरोड़ गांव की लाड़ली निकिता कुमावत पुत्री श्री विजेन्द्र कुमावत ने गुवाहाटी आसाम में आयोजित नेशनल एथेलेटिक्स चैंपियनशिप में राजस्थान की टीम से सिल्वर मेडल जीतने पर बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए हम सभी अपनी छोटी बहन के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।जिले के हर गांव ढाणी में आज प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है,बस अपनी इन बहन बेटियों की काबिलियत को पहचान कर उनको आगे बढ़ाने उनका सहयोग करने उनको कुछ कर गुजरने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए।मां बाप हो गांव समाज हो अपने युवा पीढ़ी को उस रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित करो जिससे भविष्य में वो अपने घर परिवार गांव समाज का मान सम्मान और गौरव बढ़ाए।पिछले पांच साल से ये बहन निकिता मेहनत कर रही है, सरकारों ने बेहतर सुविधाएं दे रखी है ओर अगर तपस्या पुरी ईमानदारी एवं लगन के साथ होगी तो मेडल जीतने से कोई आपको रोक नहीं सकता।बावलियां बाबा की कृपा दृष्टि हमेशा आप और आपके परिवार पर बनी रहे जीवन में इसी तरह अपने घर परिवार गांव समाज और झुंझुनूं का नाम रोशन करती रहो। एक बार फिर पुरे गांव समाज एवं घर परिवार को बेटी की सफलता पर बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं। धन्यवाद #अरविन्द_देवरोड़