Discover postsExplore captivating content and diverse perspectives on our Discover page. Uncover fresh ideas and engage in meaningful conversations
चन्द्रहासोज्ज्वलकरा शार्दूलवरवाहना।
कात्यायनी शुभं दद्याद्देवी दानवघातिनी।।
जगज्जननी माँ दुर्गा के षष्ठ स्वरूप, माँ कात्यायनी भक्तों के भय, रोग एवं शोक-संतापों को हरने वाली हैं।
माँ भगवती की कृपा से अखिल संसार का कल्याण हो, हर हृदय में शांति, शक्ति और सद्भाव का वास हो, यही प्रार्थना है।
जय माँ कात्यायनी!
चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर आज षष्ठी तिथि के शुभ अवसर पर आदिशक्ति के छठे स्वरूप मां कात्यायनी के श्रीचरणों में कोटि-कोटि नमन एवं वंदन।
मां कात्यायनी शक्ति, साहस और धर्म की प्रतीक हैं। उनकी कृपा से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, आत्मबल और विजय का संचार होता है। यह दिन हमें अन्याय के विरुद्ध खड़े होने, सत्य के मार्ग पर चलने और अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देता है।
चैत्र नवरात्रि के इस पावन अवसर पर मैं सरोजनीनगर सहित समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूँ। मां भगवती आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और उत्तम स्वास्थ्य का आशीर्वाद प्रदान करें।
जय माता दी! 🙏
मध्यप्रदेश एथलेटिक्स अकादमी की शानदार उपलब्धि! 🏆
ताइवान में आयोजित Nantou Sun Moon Lake International Pole Vault Invitational 2026 में अकादमी की प्रतिभाशाली एथलीट नीतिका आकरे ने 3.95 मीटर की प्रभावशाली छलांग लगाकर कांस्य पदक अपने नाम किया।
उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रदेश का मान बढ़ाया है और यह उनकी कड़ी मेहनत, समर्पण एवं प्रतिभा का परिणाम है।