42 ш - перевести

सालासर बाला जी के दिव्य दर्शन के साथ कीजिए अपने दिन की शुरुआत

#balaji #hanumanji #salasarbalaji #abpnews

image
42 ш - перевести

देश के सबसे अमीर नगर निगम मुंबई महानगरपालिका (BMC) चुनाव की सभी 227 सीटों के नतीजे घोषित हो गए. BJP सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. बीजेपी के खाते में 89 सीटें गई हैं. वहीं, 65 सीटों पर जीत के साथ उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना (UBT) दूसरे नंबर पर रही. वहीं एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने 29 सीटों पर जीत हासिल की है. जबकि अजित पवार की NCP को मुंबई में तीन सीटें मिली हैं. शरद पवार को महज एक सीट पर जीत हासिल हुई. समाजवादी पार्टी ने 2 सीटें जीतने में कामयाबी हासिल की. कांग्रेस के 'हाथ' 24 सीटें आई हैं. बीएमसी में मेयर बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 114 है. बीजेपी और शिवसेना(शिंदे) के आंकड़े को जोड़ दें तो ये 118 (89+29) है, जो बहुमत से चार सीट ज्यादा है.
#bmcresultsonabp #bmcelection2026 #maharashtra #politics #bjp #shivsena #hindinews #abpnews

image

image

image

image

imageimage
42 ш - перевести

दुनिया के सबसे रहस्यमय पर्वतों में से एक... स्वर्गारोहिणी! 🧐🌨️

​क्या आपको पता है कि हिमालय के इस पर्वत को क्यों खास माना जाता है?
🚩 पांडवों की स्वर्ग यात्रा का साक्षी।
🚩 देवभूमि का एक पवित्र और दुर्गम शिखर।
🚩 प्रकृति और आध्यात्म का अद्भुत संगम।

​तस्वीर में बाईं ओर स्वर्गारोहिणी और दाईं ओर बंदरपूँछ पर्वत की झलक देखिये।

image
42 ш - перевести

उत्तराखंड में जन्मे, दिल्ली की गलियों में पले-बढ़े और आज मुंबई में अपनी दमदार अदाकारी से पहचान बना चुके वरुण बडोला टीवी और थिएटर की दुनिया का एक जाना-माना नाम हैं ✨
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत थिएटर से की और फिर टीवी पर आस्था, अस्तित्व… एक प्रेम कहानी, एक बूँद इश्क़ जैसे दमदार शोज़ में अपनी शानदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीता। गंभीर, संवेदनशील और सशक्त किरदार निभाना उनकी खासियत है।
वरुण बडोला सिर्फ एक बेहतरीन अभिनेता ही नहीं, बल्कि एक उम्दा लेखक और निर्देशक भी हैं।
आज भले ही वो मायानगरी के सितारों में शुमार हों 🌟, लेकिन उनकी सोच, संस्कार और सादगी आज भी उनके पहाड़ी मूल को दर्शाती है ❤️🏔️
संघर्ष, मेहनत और ज़मीन से जुड़ाव—यही वरुण बडोला की असली पहचान है।
#varunbadola #pahadipride #uttarakhand #indiantelevision

image
42 ш - перевести

कैलिफोर्निया स्थित स्पेस स्टार्टअप 'Galactic Resource Utilisation Space' (GRU) ने 2032 तक चांद पर दुनिया का पहला स्थायी होटल खोलने का ऐलान किया है। 21 वर्षीय स्काईलर चान द्वारा शुरू किए गए इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट को Nvidia और SpaceX जैसी कंपनियों से जुड़े निवेशकों का समर्थन प्राप्त है।
​
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सभी जरूरी मंजूरियां मिलने के बाद होटल का निर्माण 2029 में शुरू होगा। कंपनी की योजना निर्माण के लिए पृथ्वी से सामग्री ले जाने के बजाय चांद की मिट्टी का ही उपयोग करने की है। यहां एक रात रुकने का किराया 4,10,000 डॉलर (करीब 3.7 करोड़ रुपये) होगा।
​
इस भविष्य के होटल के लिए बुकिंग अभी से शुरू कर दी गई है, जिसके लिए फिलहाल 10 लाख डॉलर की राशि जमा करनी होगी। कंपनी का कहना है कि भविष्य में स्पेस ट्रैवलर्स की संख्या बढ़ने पर किराए में कमी आ सकती है।कैलिफोर्निया स्थित स्पेस स्टार्टअप 'Galactic Resource Utilisation Space' (GRU) ने 2032 तक चांद पर दुनिया का पहला स्थायी होटल खोलने का ऐलान किया है। 21 वर्षीय स्काईलर चान द्वारा शुरू किए गए इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट को Nvidia और SpaceX जैसी कंपनियों से जुड़े निवेशकों का समर्थन प्राप्त है।
​
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सभी जरूरी मंजूरियां मिलने के बाद होटल का निर्माण 2029 में शुरू होगा। कंपनी की योजना निर्माण के लिए पृथ्वी से सामग्री ले जाने के बजाय चांद की मिट्टी का ही उपयोग करने की है। यहां एक रात रुकने का किराया 4,10,000 डॉलर (करीब 3.7 करोड़ रुपये) होगा।
​
इस भविष्य के होटल के लिए बुकिंग अभी से शुरू कर दी गई है, जिसके लिए फिलहाल 10 लाख डॉलर की राशि जमा करनी होगी। कंपनी का कहना है कि भविष्य में स्पेस ट्रैवलर्स की संख्या बढ़ने पर किराए में कमी आ सकती है।

image

image