Ontdekken postsOntdek boeiende inhoud en diverse perspectieven op onze Ontdek-pagina. Ontdek nieuwe ideeën en voer zinvolle gesprekken
भारत की प्रमुख एयरलाइन कंपनी इंडिगो में भयावह परिचालन संकट का आज लगातार 7वां दिन है। कंपनी ने सोमवार को भी 500 फ्लाइट्स कैंसिल कर दी हैं, जबकि आज 1800 से ज्यादा फ्लाइट्स यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाएगी। नागर विमानन मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि 1 से 7 दिसंबर तक की अवधि के लिए बुक किए गए 5,86,705 टिकटों के पीएनआर कैंसिल किए गए हैं और 569.65 करोड़ रुपये का रिफंड दे दिया गया है। इसके अलावा, 21 नवंबर से लेकर 7 दिसंबर तक के लिए कुल 9,55,591 पीएनआर कैंसिल किए गए हैं और इनका कुल 827 करोड़ रुपये लौटा दिया गया है। मंत्रालय ने बताया कि एयरलाइन कंपनी ने कुल 9000 बैग में से 4500 बैग यात्रियों को सौंप दिए हैं बाकी बैग भी अगले 36 घंटों में यात्रियों को दे दिए जाएंगे।