44 ш - перевести

उत्तराखंड की प्रसिद्ध अभिनेत्री और सोशल मीडिया पर्सनैलिटी, सुमन बुढ़ाकोटी गौड़, पौड़ी गढ़वाल के सुनकटला गाँव की रहने वाली हैं। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा गाँव से ही पूरी की।
90 के दशक में सुभाष चंद्र गौड़ से शादी के बाद वे दिल्ली चली गईं, लेकिन उत्तराखंड की संस्कृति और अपनी जड़ों से उनका जुड़ाव हमेशा बना रहा।
सुमन गौड़ ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत यूट्यूब पर वीडियो बनाकर की। उन्होंने भगवान चंद के साथ मिलकर कई गढ़वाली कॉमेडी वीडियो बनाए, जिन्होंने खूब लोकप्रियता हासिल की। इसके अलावा, उन्होंने कई फिल्मों में भी काम किया है।
सुमन गौड़ की सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि उन्होंने अपनी कला के माध्यम से उत्तराखंड की बोली, भाषा, संस्कृति और रीति-रिवाजों को दुनिया भर में प्रसारित किया। अपने अभिनय से उन्होंने उत्तराखंड की संस्कृति को एक नई पहचान दी है।

image

image

image

image

image
44 ш - перевести

हमारी संस्कृति, परंपरा और जीवन मूल्यों के संवाहक हमारे बुजुर्गों को 'वर्ल्ड सीनियर सिटीजन डे' की हार्दिक शुभकामनाएं!

हमारे वरिष्ठ जन समाज, परिवार और संस्कार की नींव हैं।

आइए, हम सभी अपने वरिष्ठ नागरिकों के प्रति उदार एवं संवेदनशील हों और उनकी सेवा व सुरक्षा में सदैव तत्पर रहें।

image
44 ш - перевести

संगीत साधना के महान साधक, विश्व विख्यात शहनाई वादक ‘भारत रत्न’ उस्ताद बिस्मिल्लाह खाँ जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि!

आपकी शहनाई से गुंजायमान संगीत अनंत काल तक स्मृतियों में जीवंत रहेंगे।

image
44 ш - перевести

डबल इंजन सरकार की नई औद्योगिक नीति के अंतर्गत आज जनपद एटा को श्री सीमेंट प्लांट के रूप में एक उपलब्धि हासिल हुई है।
जब सरकार की नीति स्पष्ट हो, नीयत साफ हो और अपराध व अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्य करने की दृढ़ इच्छा शक्ति हो तो विकास के परिणाम ऐसे ही आते हैं, जैसे आज एटा में हम सभी देख रहे हैं।
जनपद वासियों को हार्दिक बधाई!

image
44 ш - перевести

लाहौल-स्पीति ज़िला के किशोरी गाँव निवासी एवं लद्दाख स्काउट्स में सेवारत अग्निवीर अरुण जी का सियाचिन ग्लेशियर में कर्तव्य निर्वहन के दौरान हुए निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है।
जय हिंद 🙏

image
44 ш - перевести

आज भारतीय सेना के नायक रवि रंजन कुमार सिंह सर का छठा बलिदान दिवस है!
नायक रवि रंजन ने 20 अगस्त, 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुंछ के मेंढर सेक्टर में पाकिस्तान द्वारा किए गए संघर्ष विराम उल्लंघन में अपना जीवन बलिदान कर दिया।
आपकी शहादत को राष्ट्र हमेशा याद रखेगा।
जय हिन्द 🙏

image