Keşfedin MesajlarıKeşfet sayfamızdaki büyüleyici içeriği ve farklı bakış açılarını keşfedin. Yeni fikirleri ortaya çıkarın ve anlamlı konuşmalara katılın
सावन के महीने में करोड़ों की संख्या में शिवभक्त कांवड़ यात्रा में भाग लेते हैं। इनमें से बड़ी संख्या में लोग झारखंड में स्थित ज्योतिर्लिंग वैद्यनाथ धाम भी पहुंचते हैं। हालांकि, कांवड़ यात्रा के दौरान झारखंड के देवघर से दुखी कर देने वाली खबर सामने आ रही है। मंगलवार को देवघर में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ जिसमें अब तक 18 कांवड़ियों की मौत की खबर सामने आ रही है। वहीं, कई अन्य लोग घायल भी बताए जा रहे हैं
मुंबई के वानखेडे स्टेडियम के सेकंड फ्लोर पर स्थित स्टोर से सिक्योरिटी गार्ड ने चुराई 6.52 लाख की जर्सी; लगभग 261 जर्सी चुराई। पुलिस की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक वानखेड़े स्टेडियम की दूसरी मंजिल पर स्थित बीसीसीआई के आधिकारिक मर्चेंडाइज स्टोर से 6.52 लाख रुपये मूल्य की 261 आधिकारिक आईपीएल खिलाड़ियों की जर्सी चोरी करने के आरोप में एक सिक्योरिटी गार्ड के खिलाफ मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है
यह पौड़ी गढ़वाल के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है, जहाँ के स्मृति रावत और आयुष रावत ने अपनी प्रतिभा और कड़ी मेहनत से मिस और मिस्टर उत्तराखंड-2025 का प्रतिष्ठित ताज अपने सिर सजाया है। यह सिर्फ एक प्रतियोगिता की जीत नहीं, बल्कि सपनों को हकीकत में बदलने की एक प्रेरणादायक कहानी है।
स्मृति और आयुष ने साबित कर दिया है कि लगन, समर्पण और आत्मविश्वास से किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है। उनकी यह उपलब्धि उत्तराखंड के युवाओं के लिए एक नई किरण है, जो उन्हें बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने न केवल अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है, बल्कि पूरे उत्तराखंड को गौरवान्वित किया है।
यह जीत दर्शाती है कि प्रतिभा किसी पहचान की मोहताज नहीं होती, और यदि आपमें अपने लक्ष्य के प्रति अटूट विश्वास है, तो सफलता निश्चित रूप से आपके कदम चूमेगी। स्मृति और आयुष ने दिखाया है कि छोटे शहरों और कस्बों से आने वाले युवा भी बड़े मंचों पर अपनी चमक बिखेर सकते हैं।
एक ऐतिहासिक भूकंपीय घटना में, रूस के कामचटका क्षेत्र में 8.8 तीव्रता का भूकंप आया, जिसे अब 14 वर्षों में दुनिया का सबसे शक्तिशाली और इतिहास का छठा सबसे शक्तिशाली भूकंप माना गया है। इन झटकों के बाद जापान, हवाई, अमेरिका के पश्चिमी तट और प्रशांत द्वीप समूह में सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई। यह 2011 के जापान भूकंप और सुनामी के बाद सबसे शक्तिशाली भूकंप है, जिसमें 15,000 से ज़्यादा लोग मारे गए थे।
रूस में बुधवार को आए 8.8 तीव्रता के भूकंप के चलते जापान, अमेरिका से लेकर न्यूजीलैंड तक में सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। जापान के तटों पर सुनामी की लहरें पहुंची हैं। इस बीच भारत के लोगों को 2004 में आए हिंद महासागर सुनामी की यादें ताजा हो गईं। इस सुनामी ने 14 देशों में तबाही ला दी थी।
#russiaearthquake #tsunami2004 #indianoceantsunami #naturaldisaster #earthquakenews #tsunamialert #disastermemory