1 y - Vertalen

लोकसभा में दिलजीत दोसांझ के पक्ष में गरजे सांसद हरसिमरत बादल
#mpharsimratbadal #diljitdosanjh #loksabha #dailypostpunjabi

image

image

image
1 y - Vertalen

|| महज 19 साल की दिव्या देशमुख ने दिग्गज कोनेरू हम्पी को हराकर फीडे महिला वर्ल्ड कप जीत लिया। इस ऐतिहासिक जीत के साथ वह भारत की चौथी महिला ग्रैंडमास्टर बन गईं। भारतीय शतरंज के लिए यह गर्व का पल है!

image

image
1 y - Vertalen

|| अगर आप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही रेलवे भर्ती की खबर पढ़कर खुश हो गए थे, तो जरा रुकिए। दरअसल, हाल ही में एक फर्जी नोटिफिकेशन तेजी से वायरल हुआ है जिसमें दावा किया गया कि रेलवे भर्ती बोर्ड (RR प्रयागराज ने CEN नंबर 03/2025 और 04/2025 के तहत ग्रेजुएट लेवल की 30,307 वैकेंसी निकाली हैं और आवेदन 30 अगस्त से 29 सितंबर 2025 तक चलेंगे। लेकिन अब खुद RRB प्रयागराज ने इसे पूरी तरह फर्जी और गुमराह करने वाला बताया है।

image
1 y - Vertalen

|| ऑपरेशन सिंदूर पर लोकसभा में बहस के दौरान बोलते हुए, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ऑपरेशन महादेव की सफलता का विवरण दिया, जिसमें ए-श्रेणी के लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकवादी, सुलेमान उर्फ फैजल, अफगान और जिबरान, मारे गए।

image
1 y - Vertalen

महाराष्ट्र सरकार ने हाल ही में एक बड़ा कदम उठाते हुए अपने कर्मचारियों के लिए नए सोशल मीडिया दिशानिर्देश जारी किए हैं। इन नियमों के तहत अब कोई भी सरकारी कर्मचारी राज्य या केंद्र सरकार की मौजूदा या पूर्व नीतियों की सोशल मीडिया पर आलोचना नहीं कर सकता।

#maharashtragovt #socialmediaguidelines

image
1 y - Vertalen

संसद के मानसून सत्र में सोमवार को ऑपरेशन सिंदूर पर लोकसभा में चर्चा हुई। विपक्ष ने ऑपरेशन सिंदूर के लिए सैनिकों की बहादुरी की सराहना की तो पहलगाम हमले की जवाबदेही तय न करने पर मोदी सरकार को घेरा। एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने केंद्र सरकार को भारत-पाकिस्तान के बीच होने जा रहे क्रिकेट मैच को लेकर जमकर लताड़ा। उन्होंने कहा कि पहलगाम हमले में मारे गए लोगों के परिवारों से क्या सरकार यह कह सकती है कि वह पाकिस्तान का मैच देखें। उन्होंने सरकार को इस मुद्दे पर चैलेंज किया।
#asaduddinowaisi #parliamentsession #indiavspakistan

image

image