إستكشف المشاركات استكشف المحتوى الجذاب ووجهات النظر المتنوعة على صفحة Discover الخاصة بنا. اكتشف أفكارًا جديدة وشارك في محادثات هادفة
🌹 🌷 ।। श्री ।। 🌷 🌹
जय सियाराम सुमंगल सुप्रभात प्रणाम बन्धु मित्रों। राम राम जी।
श्रीरामचरितमानस नित्य पाठ पोस्ट ४०५, बालकाण्ड दोहा ९०/१-४, सप्तर्षि हिमाचल के पास पहुंचे।
सबु प्रसंग गिरिपतिहि सुनावा।
मदन दहन सुनि अति दुखु पावा।।
बहुरि कहेउ रति कर बरदाना।
सुनि हिमवंत बहुत सुख माना।।
हृदय बिचारि संभु प्रभुताई।
सादर मुनिबर लिए बोलाई।।
सुदिनु सुनखत सुघरी सोचाई।
बेगि बेदबिधि लगन धराई ।।
भावार्थ:- सप्तर्षि पर्वत राज हिमाचल को सब हाल सुनाया।
कामदेव का भस्म होना सुनकर हिमाचल बहुत दुःखी हुए। फिर मुनियों ने रति के वरदान की बात कही, उसे सुनकर हिमवान बहुत सुख माना। शिवजी के प्रभाव से मन में विचार कर हिमाचल ने श्रेष्ठ मुनियों को आदर पूर्वक बुला लिया और उनसे शुभ दिन, शुभ नक्षत्र और शुभ घड़ी शोधवाकर वेद की विधि के अनुसार शीघ्र ही लग्न निश्चय कराकर लिखवा लिया।
🌹🙏🏽🌷🙏🏽🌷🙏🏽🌹
टेनिस दिग्गजों लिएंडर पेस और विजय अमृतराज ने हासिल की बड़ी उपलब्धि
अंतरराष्ट्रीय टेनिस हॉल ऑफ फेम में शामिल होने वाले पहले भारतीय
खेलपथ संवाद
नई दिल्ली। युगल में दुनिया के पूर्व नम्बर एक खिलाड़ी लिएंडर पेस और टेनिस प्रसारक अभिनेता और खिलाड़ी विजय अमृतराज अंतरराष्ट्रीय टेनिस हॉल ऑफ फेम में शामिल होने वाले पहले एशियाई पुरुष खिलाड़ी बन गए। यह दोनों दिग्गज ब्रिटिश टेनिस पत्रकार और लेखक रिचर्ड इवांस के साथ हॉल ऑफ फेम में शामिल हुए। पेस ने टेनिस को बतौर करियर चुनने से पहले फुटबॉल और हॉकी में भी हाथ आजमाया था और अंततः ओलम्पिक पदक विजेता के रूप में अपने हॉकी-कप्तान पिता का अनुसरण किया।